जो रूट के शतक के बाद ट्रेविस हेड का पलटवार, सिडनी में ऑस्ट्रेलिया का जबरदस्त कमबैक

Updated on 05-01-2026 01:59 PM
सिडनी: एशेज 2025-26 के पांचवें मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड को 384 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक 2 विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के पास अभी भी 218 रन की बढ़त शेष है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में 384 रन बनाए। टीम के लिए जो रूट ने शतक ठोका।

टीम ने 57 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। जो रूट ने चौथे विकेट के लिए हैरी ब्रूक के साथ 169 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 226 रन तक पहुंचाया। दूसरे दिन पहले सेशन में ब्रूक 97 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रूट ने जेमी स्मिथ के साथ छठे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया। स्मिथ 76 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रूट ने विल जैक्स (27) के साथ सातवें विकेट के लिए 52 रन जुटाए।जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 41वां शतक लगाया। वह 9वें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। रूट ने 242 गेंदों में 15 चौकों के साथ 160 रन की पारी खेली। 9 रन बनाने में इंग्लैंड के आखिरी चार विकेट गिर गए। इससे टीम 400 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। मेजबान टीम की तरफ से माइकल नेसेर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट निकाले।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…