छूटते-छूटते दूसरी बार में पकड़ा कैच, डक पर आउट होने में 'अनलकी' रहे रोहित शर्मा

Updated on 26-12-2025 01:22 PM
जयपुर: भारतीय क्रिकेट के 'हिटमैन' रोहित शर्मा आज (26 दिसंबर) को जयपुर में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के मैच में डक पर आउट हो गए हैं। अपने फेवरेट क्रिकेटर को देखने आए करीब 12,000 फैंस भी उन्हें 0 रन पर आउट होता देखकर हैरान रह गए। मुंबई की तरफ से उत्तराखंड के खिलाफ मैच में रोहित से दोहरे शतक जैसी पारी की उम्मीद सभी को थी, जो एक कैच ने तोड़ दी। उत्तराखंड के अनजान से तेज गेंदबाज देवेंद्र सिंह बोरा अचानक ही हर तरफ चर्चा में आ गए हैं, जिन्होंने ये जोरदार कारनामा किया है। लेकिन रोहित के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो दिखा रहा है कि किस तरह पूर्व भारतीय कप्तान 'अनलकी' रहे, जबकि गेंदबाज या कहें कि उत्तराखंड टीम इस मामले में लकी साबित हुई है। दरअसल रोहित का कैच बाउंड्री लाइन पर पकड़ा गया है, जो पहली बार में फील्डर से छूट गया था। लेकिन उसने दूसरा प्रयास करके कैच को लपक लिया।

क्या दिख रहा है वीडियो में

यह वीडियो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच देख रहे किसी दर्शक ने अपने मोबाइल से बनाया है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नवभारत टाइम्स नहीं कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रोहित ने देवेंद्र सिंह बोरा की गेंद को अपने चिरपरिचित स्टाइल में ही फ्लिक के जरिये छक्के के लिए उछाल दिया था। बाउंड्री लाइन के बिल्कुल करीब खड़े उत्तराखंड के फील्डर जगमोहन नागरकोटी के सीधे हाथों में कैच आया, लेकिन फील्डर नर्वस हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि गेंद कैच के लिए जगमोहन के हाथों में गिरने के बाद दोबारा उछल गई। सबको लगा कि कैच छूट जाएगा, लेकिन जगमोहन ने अगले ही पल उत्तराखंड के गुलदार जैसी फुर्ती दिखाई और गेंद को लपककर रोहित शर्मा ही नहीं स्टेडियम में बैठे हर क्रिकेट फैन को निराश कर दिया। साथ ही अपनी टीम के लिए सबसे बड़े विकेट का तोहफा दे दिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…