15 साल की शादी तोड़ डेटिंग ऐप पर खोज रहा दुल्हनियां, टेनिस स्टार को फिर नए इश्क की चाहत

Updated on 12-09-2025 02:47 PM
नई दिल्ली: टेनिस की दुनिया में एंडी मरे का नाम लगभग हर किसी ने सुना होगा। एंडी के भाई जेमी भी एक दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रहे हैं। जेमी के टेनिस उपलब्धियों की बात करें तो वह 7 मेजर डबल्स खिताब जीते हैं और डबल्स में विश्व नंबर 1 भी रहे हैं लेकिन इन उपलब्धियों से इतर एंडी के बड़े जेमी मरे हाल के दिनों में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। दरअसल जेमी मरे ने अपनी 15 साल की शादी से तलाक लिया है। हैरानी की बात ये है कि जेमी तलाक के बाद एक डेटिंग ऐप पर नई पार्टनर की तलाश भी शुरू कर दी है।

जेमी के एक्स वाइफ का नाम अलेजांद्रा गुटिरेज है। दोनों की मुलाकात साल 2008 में हुई थी। जिस समय दोनों मिले अलेजांद्रा बिजनेस की पढ़ाई कर रही थीं। दोनों ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2010 में शादी रचाई। वहीं अब 15 साल की शादी के बाद जेमी और अलेजांद्रा के रास्ते अलग हो गए हैं। ये दोनों कपल पिछले साल ही अलग हो गए थे, लेकिन आधिकारिक रूप से उनका तलाक 22 अगस्त 2025 को हुआ है।
डेटिंग एप पर स्पॉट किए गए जेमी
तलाक के बाद द सन मैग्जीन ने दावा किया कि जेमी ने मशहूर हस्तियों के लिए बनी डेटिंग ऐप राया पर अपना प्रोफाइल बनाया है। उनके प्रोफाइल पर कथित तौर पर उनके भाई एंडी के साथ एक तस्वीर लगी हुई है, जिसमें उन्होंने अपने बायो में खुद को एक एथलीट बताया है। इस तरह जेमी ने डेटिंग साइट्स पर साइन अप करके नए पार्टनर की तलाश शुरू कर दी है।
कैसा रहा है जेमी का करियर
बता दें कि जेमी की उपलब्धियां उनके छोटे भाई की तुलना में कम मानी जाती हैं, जिन्होंने पिछले साल ही अपने शानदार करियर को विराम दिया है, लेकिन असल में जेमी ने डबल्स में एंडी से ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने यूएस ओपन में चार जीत, विंबलडन में दो और ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक जीत के साथ, जेमी ने 2015 में ग्रेट ब्रिटेन को डेविस कप जिताने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…