यूएई और पाकिस्तान को पीटने के बाद अब ओमान की बारी, जानें टीम इंडिया का एशिया कप में अगला मैच कब और कहां होगा

Updated on 15-09-2025 01:01 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएई के साथ खेला गया था। इस मैच में भारत ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। वहीं अपने दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में धो डाला। बैक टू बैक दो जीत के बाद भारतीय टीम ने सुपर-4 में अपनी जगह बना ली है। हालांकि, लीग स्टेज में टीम इंडिया को अभी एक और मैच खेलना है जो ओमान के साथ है। ऐसे में आइए जानते हैं भारत और ओमान के बीच होने वाले मुकाबले के बारे में कुछ अहम जानकारियां।

भारत बनाम ओमान मैच कब होगा?
ओमान के खिलाफ भारतीय टीम का लीग स्टेज में यह तीसरा मैच होगा। दोनों टीमें के बीच यह मुकाबला शुक्रवार, 19 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और ओमान इस मैच के लिए अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में उतरेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने अपने 2 मैच दुबई में खेला है। मैच के टाइमिंग की बात करें तो यह भारतीय समयानुसार शाम को 8 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस का समय शाम के 7 बजकर 30 मिनट का है।
यूएई-पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दमदार खेल
भारतीय टीम ने अपने शुरुआत के दोनों मैचों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। यूएई के खिलाफ मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने इसे 9 विकेट से अपने नाम किया था। भारत ने यूएई को सिर्फ 57 रन के स्कोर पर समेट दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने सिर्फ 27 गेंद में मैच को एकतरफा अंदाज से जीत लिया।
यूएई को पीटने के बाद भारत ने पाकिस्तान को भी 7 विकेट से हराया। इस मैच में भी टीम इंडिया पूरी तरह से हावी रही। मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर जैसे-तैसे 129 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में ही बेहतरीन खेल दिखाते हुए मुकाबले को अपने नाम कर सुपर-4 में अपनी जगह को सुनिश्चित कर लिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…