प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार दिखे दीपिका-रणवीर एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को खिलाया केक

Updated on 01-03-2024 01:34 PM

दीपिका पादुकोण ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। ऐसे में उसी रात दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं।

दीपिका-रणवीर मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे
दीपिका-रणवीर, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए जामनगर के लिए रवाना हुए। जहां दीपिका व्हाइट आउटफिट में दिखीं। वहीं रणवीर भी वाइफ के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। जैसे ही दीपिका और रणवीर एयरपोर्ट पहुंचते हैं, वहां मौजूद लोग और पैपराजी ने फूलों और केक के साथ उनका स्वागत किया। कपल ने एक-दूसरे को केक खिलाया। रणवीर ने वहां खड़े फैंस और पैपराजी को गले भी लगाया। दोनों के चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी।

दीपिका-रणवीर जामनगर पहुंचे
दीपिका और रणवीर प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंच गए हैं। दोनों का एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जहां रणवीर सिंह दीपिका को भीड़ से बचाते नजर आ रहे हैं।

दिन में की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट
दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। उन्होंने लिखा- सितंबर 2024। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया। इसी पोस्ट पर अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्‌ट और मृणाल ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर कपल को बधाई दीं। इस पोस्ट पर कमेंट कर करीना कपूर ने लिखा- 'लाइफ के बेस्ट फेज में आपका स्वागत है।' वहीं प्रियंका ने दीपिका को मुबारकबाद दी।

कुछ दिनों पहले जाहिर की थी परिवार शुरू करने की इच्छा
2 महीने पहले ही दीपिका पादुकोण ने सिंगापुर वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में जल्द फैमिली स्टार्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। उनसे पूछा गया था कि उनका मां बनने का कोई प्लान है। इस पर दीपिका ने कहा था- बिल्कुल, मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।

2018 में इटली में की थी डेस्टिनेशन वेडिंग
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'गोलियों की रासलीलाः रामलीला' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका और रणवीर ने साथ में 'गोलियों की रासलीलाःरामलीला', 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और '83' में नजर आए हैं। इसके अलावा दीपिका ने रणवीर की फिल्म 'सर्कस' में कैमियो भी किया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…