‘ऐ वतन मेरे वतन’ ट्रेलर रिलीज:पहली बार इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी सारा अली खान

Updated on 04-03-2024 06:45 PM

करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म ‘ए वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म सारा अली खान और इमरान हाशमी पहली बार साथ काम करने नजर आएंगे। रियल लाइफ इंसीडेंट पर बेस्ड यह फिल्म फ्रीडम फाइटर ऊषा मेहता की बायोपिक है। कनन अय्यर निर्देशित यह फिल्म 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।

ट्रेलर में पूरी तरह छाईं सारा अली खान
फिल्म के ट्रेलर में शुरू से लेकर अंत तक पूरी तरह से सारा ही छाई हुई हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म की कहानी 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

ट्रेलर में दर्शकों को आजादी से पहले के दौर की झलक मिलती है। बंबई की 22 साल की कॉलेज गर्ल, उषा मेहता गांधीवादी विचारों से प्रेरित होकर देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा ले लेती हैं। वो गुपचुप तरीके से एक रेडियो स्टेशन चलाकर इस लड़ाई में योगदान देती हैं। धीरे-धीरे यही रेडियो स्टेशन भारत छोड़ो आंदोलन की आग को हवा देने वाला सबसे बड़ा जरिया बन जाता है।

फिल्म में होगा इमरान का गेस्ट अपीयरेंस
फिल्म का पूरा दारोमदार सारा के कंधों पर है। उनके अलावा इसमें ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव, सचिन खेडेकर और एलक्स ओ नील जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। वहीं इमरान हाशमी इसमें गेस्ट अपीयरेंस में होंगे। ट्रेलर में उनके किरदार की भी झलक देखने काे मिली है। हालांकि, उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है।

कौन थीं ऊषा मेहता ?
ऊषा मेहता भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी थीं। उनका जन्म 25 मार्च 1920 में गुजरात के सूरत में हुआ था। ऊषा ने मात्र 8 साल की उम्र में पहली बार साइमन कमीशन प्रोटेस्ट मार्च में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीं। वो महात्मा गांधी के नेतृत्व में रेडियो प्रसारण और सन्देश प्रसार का काम करती थीं।

उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र आजाद रेडियो था जो 1942 से 1944 तक चला। वो ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध समाचार और प्रसारण को ऑर्गेनाइज करने में अहम भूमिका निभाती थीं और लोगों को आजादी के संदेश सुनाकर आजादी की लड़ाई का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करती थीं। 1998 में भारत सरकार ने ऊषा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…