नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पर प्रशासन की दबिश, मौके पर मिले कुल 7.86 लाख कीमत के सोयाबीन

Updated on 05-04-2024 06:57 PM

अम्बिकापुर। जिले में प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पर दबिश दी और कुल 7.86 लाख कीमत के सोयाबीन, वनस्पति तेल सहित मिश्रित घी को सीज किया है। मुख्य डाक घर के पास, गोयल प्रिंटिंग प्रेस गली में, बाबूपारा, अंबिकापुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस और खाद्य विभाग की टीम प्राप्त शिकायत के आधार पर नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री में पहुंची। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन ने बताया कि जांच के दौरान उपस्थित व्यक्ति राकेश ओमप्रकाश बंसल के द्वारा सोयाबीन तेल तथा वनस्पति से घी का निर्माण किया जा रहा था और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य पंजीयन व अनुज्ञप्ति उक्त व्यक्ति के पास नहीं पाया गया, जो कि अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। इस तरह कार्रवाई करते हुए मौके पर पाए गए किंग सोयाबीन तेल के 15 लीटर के 81 टीन, रजनी गोल्ड वनस्पति के 15 लीटर के 57 टीन तथा मिश्रित तेल/घी के 15 लीटर के 98 टीन और 150 लीटर के 8 ड्रम को नियमानुसार सीज किया गया। कुल 7.86 लाख कीमत के सोयाबीन, वनस्पति तेल सहित मिश्रित घी को सीज किया गया है। उपरोक्त खाद्य नमूनों को मिलावट के शंका के आधार पर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। उन्होंने बताया कि मौके पर फैक्ट्री में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाया गया जिसके कारण 2 नग घरेलू गैस एंड चूल्हा भी खाद्य विभाग के द्वारा जब्त किया गया


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…