अपर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Updated on 22-07-2024 05:55 PM

नारायणपुर। अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जनदर्शन में मोहम्मद फिरोज बंगलापारा द्वारा वार्ड क्रमांक 05 फारेस्ट कॉलोनी में जर्जर सीसी रोड सुधार, गार्डन निर्माण, सौर उर्जा पोल और नाली निर्माण हेतु, श्रीमती गौरी देवांगन बंगलापारा द्वारा ऋण माफ करने, गुरूदयाल नेवरिया द्वारा पुर्न सीमांकन करने, एड़का निवासी महावीर चक्रधारी और डाकेश्वर नाग द्वारा ग्राम पंचायत एड़का के रिपा सेंटर में ट्रेक्टर कार्य का राशि भुगतान कराने, ग्राम करलखा के दिलीप कुमार बघेल द्वारा करलखा सरपंच द्वारा काबिज भूमि में सरकारी रोड बनाने, श्रीमती महेश्वरी द्वारा पेंशन राशि दिलाने, सरपंच ग्राम पंचायत कोलियारी द्वारा कोलियारी में निर्माण कार्य स्वीकृत कराने, प्राथमिक शाला गीदमबेड़ा, नेतानार हेतु भवन स्वीकृत करने, उच्च प्राथमिक शाला नेतानार में नवीन भवन स्वीकृत करने और शिक्षक व्यवस्था करने तथा मोहम्मद फिरोज अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्ड क्रमांक 04 बंगलापारा में मुकेश बैरागी के घर से लेकर श्याम मिस्त्रि के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…