अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतें

Updated on 03-09-2024 12:48 PM

दुर्ग (वीएनएस)। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर अपर कलेक्टर बजरंग दुबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 103 आवेदन प्राप्त हुए।

दुर्ग ग्रामीण के किसानों ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत मुआवजा राशि प्रदान करने आवेदन दिया। ग्राम पंचायत बोरीगारका (करगाडीह) में स्थित भूमि स्वामित्व को भारतमाला परियोजना अंतर्गत प्रभावित भूमि स्वामियों का नाम अवार्ड सूची में सम्मिलित करने एवं मुआवजा राशि प्रदान की मांग की। इस पर अपर कलेक्टर ने जानकारी दी कि प्रभावित भूमि स्वामियों का नाम अवार्ड सूची में सम्मिलित कर लिया गया है, जल्द ही मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

ग्राम बोरसी निवासियों ने वार्ड नम्बर-52 में विद्युत पोल लगवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि अस्थायी रूप से दूर स्थित पोल से विद्युत कनेक्शन कर जीवनयापन किया जा रहा है। वार्ड में कोई विद्युत पोल नही होने के कारण स्थायी कनेक्शन नही मिल पा रहा है। वार्ड में कच्चे एवं पक्के दोनों मकान हैं। रात में वार्ड में अंधेरा हो जाने के कारण वार्डवासियों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने कहा।

शासकीय हाई स्कूल केम्प-02 भिलाई, शासकीय हाई स्कूल नवीन प्रा.शाला केम्प-02 एवं बाल मंदिर केम्प-02 भिलाई के तीनों स्कूल परिसरों में व्यापारियों एवं रहवासियों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की। इस पर अपर कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

पार्षद ने वार्ड नम्बर-33 संतोषी पारा केम्प 2 भिलाई में स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर पदस्थ कराने की मांग की। विगत एक वर्ष पूर्व उपस्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित डॉक्टर का स्थानांतरण हो जाने के कारण उक्त स्थान पर किसी अन्य डॉक्टर को पदस्थ नही करने के कारण वार्डवासियों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण व अन्य उपचारों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उप स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों का आना-जाना हमेशा लगा होता है। इस पर अपर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, आर्थिक सहायता, अनुकंपा नियुक्ति, सड़क मरम्मत, राशन कार्ड, अवैध कब्जा सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…