एयरपोर्ट डेवलपमेंट पर 60,000 करोड़ खर्च करेगा अडाणी ग्रुप : नवी मुंबई एयरपोर्ट पर 18,000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

Updated on 11-03-2024 02:03 PM

अडाणी ग्रुप एयरपोर्ट बिजनेस में 60,000 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। अडाणी ग्रुप यह खर्च अगले 10 साल में रनवे, टैक्सीवे, एयरक्राफ्ट पार्किंग स्टैंड और टर्मिनल के साथ सिटी साइड इंफ्रास्ट्रक्चर पर करेगा।

इस बात की जानकारी अडाणी पोर्ट्स एंड सेज (SEZ) के CEO करण अडाणी ने दी है। अडाणी ग्रुप ने कहा है कि एयरपोर्ट टर्मिनल और रनवे कैपेसिटी में अगले 5 साल में 30,000 करोड रुपए और सिटी साइड डेवलपमेंट के लिए अगले 10 साल में 30,000 करोड रुपए का निवेश किया जाना है।

टोटल ₹78 हजार करोड़ खर्च करेगा अडाणी ग्रुप
यह इन्वेस्टमेंट नवी मुंबई एयरपोर्ट के पहले फेज के डेवलपमेंट के लिए 18,000 करोड रुपए के खर्चे से अलग होगा। इसके मार्च 2025 तक चालू हो जाने की उम्मीद है। इस इन्वेस्टमेंट को मिलाकर आडाणी ग्रुप एयरपोर्ट डेवलपमेंट के लिए टोटल 78,000 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

इंटरनल सोर्स से फंड जुटाएगी कंपनी
अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अरुण बंसल ने कहा है कि अडाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड इस फंड की व्यवस्था इंटरनल सोर्स से करने जा रही है।

मुंबई एयरपोर्ट 2 करोड़ कैपेसिटी से ऑपरेशनल होगा
बंसल ने कहा है कि हम गुवाहाटी में नया टर्मिनल बना रहे हैं और अहमदाबाद में एक नए टर्मिनल बनाने की योजना भी बना रहे हैं। वहीं नवी मुंबई एयरपोर्ट अगले साल की शुरुआत में मुंबई एयरपोर्ट 2 करोड़ सालाना पैसेंजर के साथ ऑपरेशनल हो जाएगा।

अडाणी ग्रुप के पास टोटल 7 एयरपोर्ट्स
वहीं, साल 2021 में कंपनी ने मुंबई एयरपोर्ट का अधिग्रहण किया और JVK ग्रुप से नवी मुंबई एयरपोर्ट लिया है, ये अभी कंस्ट्रक्शन फेज में हैं। इस लिहाज से गौतम अडानी ग्रुप के पास इस समय टोटल 7 एयरपोर्ट्स है।

इनकी कैपेसिटी अभी 10 करोड़ से 11 करोड़ पैसेंजर्स की है। ग्रुप अगले 16 साल यानी 2040 तक इनकी कैपेसिटी 25 से 30 करोड़ यात्रियों की करने पर फोकस कर रहा है।

अडाणी एयरपोर्ट्स के पास मुंबई एयरपोर्ट में 73% हिस्सेदारी

  • 2019 में अडाणी ग्रुप की फुली सब्सिडियरी के रूप में शामिल किया गया।
  • कंपनी देश के 6 एयरपोर्ट्स का ऑपरेशन, मैनेजमेंट और डेवलपमेंट देखती है।
  • कंपनी के पास मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 73% की हिस्सेदारी है।
  • नवी मुंबई एयरपोर्ट में अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स की 74% की हिस्सेदारी है।
  • देश के टोटल पैसेंजर मूवमेंट में 25% और एयर कार्गो ट्रैफिक में 33% कॉन्ट्रीब्यूशन करती है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…