नफरती शो के लिए 3 टीवी चैनलों पर कार्रवाई:एंकर अमीश, अमन, सुधीर चौधरी के शो शामिल

Updated on 01-03-2024 12:45 PM

न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड अथॉरिटी (NBDSA) ने 3 टीवी चैनलों पर दिखाए गए नफरती शो पर कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना और वीडियो हटाने का निर्देश जारी किया है। इनमें एंकर अमीश, अमन और सुधीर चौधरी के शो शामिल हैं।

श्रद्धा वालकर मर्डर केस और रामनवमी हिंसा पर दिखाए गए शो के लिए टाइम्स नाउ नवभारत पर एक लाख और न्यूज 18 इंडिया पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है। आज तक को चेतावनी दी गई है। तीनों चैनलों को 7 दिन में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से विवादित वीडियो हटाने को कहा है।

NBDSA के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एके सीकरी ने कहा है कि हर अंतरधार्मिक विवाह को लव जिहाद कहना गलत है। जस्टिस सीकरी ने समाज में नफरत फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द खत्म करने वाले प्रोग्राम चलाने वाले तीन टीवी चैनलों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

NBDSA ने कहा- किसी भी मुद्दे पर शो करें, समुदाय को टारगेट करना गलत
जस्टिस सीकरी ने हिदायत दी कि भविष्य में लव जिहाद शब्द का उपयोग बेहद सावधानी से करना चाहिए, इसका गैर जिम्मेदाराना उपयोग देश के सेक्युलर ढांचे को चरमरा सकता है। एक्टिविस्ट इंद्रजीत घोरपाड़े ने कुछ चैनलों के खिलाफ एनबीडीएसए को शिकायत दर्ज कराई थी।

एनबीडीएसए ने कहा कि मीडिया किसी भी मुद्दे पर शो कर सकता है, लेकिन किसी व्यक्ति या कुछ व्यक्तियों के कृत्य के कारण पूरे समुदाय को टारगेट करना गलत है।

क्या है NBDSA
न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (एनबीडीए) को पहले न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) के नाम से जाना जाता था। यह निजी टेलीविजन समाचार, करंट अफेयर्स और डिजिटल ब्रॉडकास्टर्स का प्रतिनिधित्व करता है। यह भारत में समाचार, समसामयिक मामलों और डिजिटल ब्रॉडकास्टर्स का प्रतिनिधि है।

इसका मकसद समाचार प्रसारण में हाई स्टैंडर्ड, एथिक्स और रिचुअलस को स्थापित करना है। ताकि ब्रॉडकास्टर्स के खिलाफ या उनसे जुड़ी शिकायतों का पर सही फैसला हो सके।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…