एसीएस पिंगुआ ने जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉशलेज सहित ड्रग वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Updated on 25-05-2024 06:58 PM

अम्बिकापुर। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान एनएचएम के मिशन संचालक जगदीश सोनकर, आयुक्त चिकित्सा एवं शिक्षा चन्दन कुमार,सीजीएमएससी की निदेशक पद्ममणि भोई साहू के साथ राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर व संबद्ध चिकित्सालय सहित ड्रग वेयरहाउस का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विलास भोस्कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह, सीएमएचओ डॉ आरएन गुप्ता, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ आर सी आर्या,सिविल सर्जन डॉ जे के रेलवानी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमणेश मूर्ति सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

जिला चिकित्सालय में देखी व्यवस्था, मरीजों से बात कर लिया फीडबैक :

इस दौरान टीम द्वारा जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का सघन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा चिकित्सालय की सेवाओं और मरीजों की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, जनरल वार्ड, पुरुष एवं महिला वार्ड, लेबर कक्ष, एसएनसीयू, ऑपरेशन थिएटर, पंजीयन काउंटर, आईसीयू सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया तथा मातृ-शिशु भवन में स्थित प्रसव कक्ष का भी अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ओपीडी के लिए मरीजों के भीड़ प्रबंधन के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया, इसके साथ ही ओपीडी में डॉक्टरों के साथ अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली गई। अपर मुख्य सचिव पिंगुआ ने उपकरणों की नियमित जांच के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इस दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उपचार एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में फीडबैक लिया।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…