बदतमीजी पर उतरा अबरार अहमद... इस भारतीय खिलाड़ी को मुक्का मारने का ख्वाब, एशिया कप की पिटाई भूल गए?

Updated on 06-10-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में हाल ही में पाकिस्तान की टीम को भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 बार मात दी थी। पाकिस्तान की पूरी टीम पूरे टूर्नामेंट में बेइज्जत होती रही और लगातार उसे हार का सामना करना पड़ा। लेकिन पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ियों की हेकड़ी लगातार देखने को मिली। इसी बीच पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे बवाल मच गया है।

अबरार अहमद ने खड़ा कर दिया बवाल?

अबरार अहमद ने हाल ही में एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन के साथ बॉक्सिंग करना चाहते हैं। यह बात उन्होंने एक एक इंटरव्यू के दौरान कही। जब उनसे पूछा गया कि वह किस क्रिकेटर के साथ बॉक्सिंग करना चाहेंगे तो उन्होंने जवाब में धवन का नाम लिया। इस बयान से काफी हलचल मच गई है।

शिखर धवन के साथ करनी है बॉक्सिंग

अबरार अहमद ने हाल ही में हुए एशिया कप और इस साल की शुरुआत में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे एक सवाल पूछा गया। इंटरव्यू लेने वाले ने अबरार से पूछा, 'कौन सा ऐसा प्लेयर है दुनिया का जो आप चाहते हैं कि आपके सामने हो और आप बॉक्सिंग करें, जिसपे बड़ा गुस्सा आता हो?' इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मैं बॉक्सिंग करूं और खड़ा शिखर धवन हो सामने।'

शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर मचाई थी हलचल

पूर्व भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन साल 2025 के पहले भाग में काफी सुर्खियों में रहे थे। सबसे पहले उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के साथ जुबानी जंग की थी। इसके बाद, उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स मैच खेलने से मना कर दिया था। यह मैच पाकिस्तानी टीम के खिलाफ था। उस पाकिस्तानी टीम में शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…