अभय देओल ने गुरुग्राम के एक क्लब में डीजे बनकर मचा दी धूम, बीच-बीच में फूंकते रहे सिगरेट, फिर भी हो रही तारीफ

Updated on 19-05-2025 01:53 PM
अभय देओल गुरुग्राम के एक बड़े क्लब में डीजे की भूमिका निभाते नजर आए। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'देव डी' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर 16 मई को डीजे वाले रोल में दिखे और उनके इस अंदाज पर फैन्स और दर्शक झूम उठे। क्लब में बिताए गए उनके इस म्यूजिकल नाइट की कुछ झलकियां इंटरनेट पर नजर आई हैं।

हालांकि, अभय देओल ने इसे लेकर कुछ पोस्ट नहीं किया है, लेकिन इस पार्टी नाइट से उनके वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभय ने गुरुग्राम के एक नाइट क्लब में डीजे के रूप में ट्रैक बजाकर सभी को चौंका दिया। एक वीडियो में वो बीच में सिगरेट पीते हुए और उस दौरान बीट्स छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों ने अभय के इस अंदाज की जमकर तारीफ की है और उनकी तुलना उनके भाई बॉबी देओल से भी हो रही है।

अभय का ये वीडियो 16 मई शुक्रवार का है

अभय ने भले ही खुद इस वीडियो को शेयर न किया हो, लेकिन पार्टी से उनके डीजे सेट के वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। अभय 16 मई शुक्रवार को अवतार नाइट क्लब में लाइव डीजे कर रहे थे।

जबरदस्त बीट्स के साथ एनर्जी को हाई बनाए रखा

वीडियो में अभय अपने कूल डीजे स्टाइल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपना ध्यान कंसोल पर फोकस किया और जबरदस्त बीट्स के साथ एनर्जी को हाई बनाए रखा और इस दौरान वे लोगों से नज़रें मिलाते नहीं दिखे। वहीं एक जगह पर, वह स्मोक करते हैं और फिर म्यूजिक बजाते हुए भी दिखाई देते हैं।

लोगों ने अभय के लिए कहा कि वो काफी अट्रैक्टिव लगते हैं

अभय के डीटे वीडियो को लेकर फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने मज़ाक में देओल में 'डी' को 'डीजे' के रूप में बताया। वहीं कुछ ने कहा ये अपने भैया बॉबी देओल के नक्शे-कदम पर हैं। कई लोगों ने अभय के लिए कहा कि वो काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। एक और ने कहा- ये फायर हैं।


बॉबी देओल ने दिल्ली के एक नाइट क्लब में किया था परफॉर्म

साल 2016 में बॉबी देओल ने दिल्ली के एक नाइट क्लब में अपने डीजे कला को परफॉर्म किया था। 'एनिमल' एक्टर ने अपनी 1997 की फिल्म 'गुप्त' के ट्रैक बजाए थे, जिससे वहां मौजूद लोग काफी नाराज हो गए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…