कृष्णा अभिषेक के बारे में सुनीता आहूजा की बातें सुन आरती सिंह हुई गदगद, बोलीं- वह जल्द ही रॉकस्टार नानी बनेंगी

Updated on 11-11-2025 02:01 PM
कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह की मामी सुनीता आहूजा से सालों तक चली कोल्ड वॉर अब खत्म हो गई है। पारस छाबड़ा के एक लेटेस्ट पॉडकास्ट में गोविंदा की पत्नी ने खुद को भांजे-भांजी की मां जैसा कहा है। और बोलीं कि अब झगड़ने की उम्र नहीं। वह दोनों उनके बच्चे हैं और वह उनको आशीर्वाद देती है। अब कॉमेडियन की बहन ने मामी की बातों पर रिएक्ट किया है। क्या कुछ कहा है, आइए जानते हैं।

दरअसल, सुनीता आहूजा ने आरती सिंह और कृष्णा अभिषेक संग झगड़े पर कहा था, 'मेरा अभी कोई बच्चे से कुछ खराब नहीं है। ये दोनों मेरे बच्चे हैं। मुझे दोनों ही प्यारे हैं। बहुत हो गया। अब नहीं उम्र है ये सब लड़ाई झगड़ा करना ये सब। तो मेरे दोनों बच्चे हैं। आरती को तो मैंने नहीं पाला था। हां लेकिन मैंने अपनी सास को बोला था जब पैदा हुई कि मैं इसको पालूं तो मेरी मदर-इन-लॉ बोलीं कि तुम्हारे और भी बच्चे होंगे। तो गीता भाभी हैं, उनको दे दिया था। और कृष्णा तो मेरे पास ही पला बढ़ा है। हां, कृष्णा, विनय, डंपी जो मेरे जेठ का बेटा है वो। चो अभी मेरे लिए सब...। अभी मैं सब भूल गई हूं ये सब चीज। अब मैं चाहती हूं सब बच्चे हंसते खेलते रहें। खुश रहें। मेरा बहुत आशीर्वाद है सबको। आई लव यू आरती, आई लव यू कृष्णा। मैं तुम्हारी मां की जैसी हूं। जो होना है, हो गया बेटा। मैं भी बुड्ढी हो रही हूं। तुम लोगों का भी उम्र हो रहा है।'

आरती सिंह ने सुनीता मामी की बातों पर कहा

आरती सिंह ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हां मैंने इंटरव्यू देखा। मैं बहुत खुश थी। हम हमेशा से ही उनके बच्चे थे और दिल से मुझे हमेशा से पता था कि वह हमसे प्यार करती थीं। इन सालों में जो कुछ भी हुआ है, आपने मेरी तरफ से कुछ नहीं सुना होगा। मुझे ये सुनकर बहुत खुशी हुई कि उन्होंने कृष्णा के बारे में जो कहा। मैं सच में सुनना चाहती थी वो सब। उन लोगों ने कुछ ऐसी बात नहीं की है। लेकिन मुझे बहुत सुकून मिला कि अब वो कृष्णा से नाराज नहीं हैं।'

आरती सिंह ने सुनीता को नानी बनाने पर कहा

वहीं, सुनीता ने नानी बनने की इच्छा जताई थी। कहा था वह चाहती हैं कि आरती जल्दी से मां बन जाए। इस पर एक्टेस ने कहा, 'हां जब भी भगवान चाहेंगे, वह जल्द रॉकस्टार नानी बन जाएंगी। मैंने भगवान पर सब छोड़ दिया है। मैं मामी और चीची मामा से दिल से प्यार करती हूं और उनके लिए मेरे मन में बहुत इज्जत है। उन्होंने हमें मम्मी-पापा की तरह प्यार किया है।'

गोविंदा-सुनीता का था कृष्णा-कश्मीरा से झगड़ा

बता दें कि गोविंदा और सुनीता का कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से खटपट चल रही थी। एक कॉमेडी शे में मामा के बारे में कॉमेडियन ने कुछ कह भी दिया था, जो सुनीता को बुरा लगा था। 2024 में रिपोर्ट्स आई थी कि सुनीता ने कहा था कि वह उस शो का हिस्सा नहीं होगे, जहां पर कश्मीरा और कृष्णा मौजूद होंगे। लेकिन अब इनके बीच सब ठीक है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…