‘ओमकारा’ में लंगड़ा त्यागी का रोल करने वाले थे आमिर:डायरेक्टर विशाल से करवाना चाहते थे कई बदलाव, बाद में सैफ को मिला यह रोल

Updated on 15-03-2024 12:48 PM

2006 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओमकारा’ में सैफ अली खान ने लंगड़ा त्यागी का रोल प्ले किया था। पर क्या आप जानते हैं कि इस किरदार के लिए विशाल की पहली पसंद आमिर खान थे।

एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज चाहते थे कि आमिर खान इसमें लंगड़ा त्यागी वाला रोल करें। हालांकि, जब आमिर ने उनसे फिल्म में कई तरह के बदलाव करने की डिमांड रख दी, तो डायरेक्टर ने उन्हें पलटकर कॉल नहीं किया।

विशाल ने आमिर को कॉल बैक ही नहीं किया: सैफ
फिल्म कम्पैनियन को दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया, ‘मैं जब इस फिल्म पर काम कर रहा था तब मुझे पता चला था कि मैं जो रोल कर रहा हूं उसके लिए विशाल की पहली पसंद आमिर थे। विशाल ने बताया कि आमिर ने उनसे कई सवाल किए और वो कई चीजों में बदलावा करवाना चाहते थे। ऐसे में विशाल ने उन्होंने दोबारा कॉल ही नहीं किया’

आमिर की डिमांड सुनकर कन्फ्यूज हो गए विशाल
सैफ ने आगे बताया, ‘आमिर से इस बातचीत के बाद विशाल को लगा कि वो इस तरह अपनी फिल्म पर काम नहीं कर पाएंगे। वो आमिर के साथ काम करने को लेकर श्योर नहीं थे। आमिर फिल्म में जो बदलाव करवाना चाहते थे उसे लेकर भी विशाल कम्फर्टेबल नहीं थे। ऐसे में उन्होंने इस रोल के लिए मुझे चुना।’

‘ओमकारा’ ने जीते थे 3 नेशनल अवॉर्ड
फिल्म ओमकारा में अजय देवगन, करीना कपूर, सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय और बिपाशा बसु लीड रोल में नजर आए थे। शेक्सपियर के उपन्यास ‘ऑथेलो’ पर आधारित यह फिल्म विशाल की कल्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, बेस्ट ऑडियोग्राफी और स्पेशल जूरी अवॉर्ड कैटेगरी में 3 नेशनल अवॉर्ड्स भी मिले थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…