आमिर खान के बेटे जुनैद को सलमान खान के बॉडीगार्ड ने दिया धक्का, 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग से Video वायरल
Updated on
20-06-2025 05:12 PM
आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' फिल्म से एक्टिंग में वापसी की है। मुंबई में बीती रात को फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें सलमान खान ने भी शिरकत की। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जुनैद को आमिर के नजदीक जाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन भाईजान के बॉडीगार्ड्स उन्हें पहचान नहीं पाते हैं और उन्हें दूर हटने को कहते हैं।
इस वायरल वीडियो में Salman Khan को 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग के बाद बाहर आते हुए देखा जा सकता है। उनकी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड्स का घेरा है। तभी जुनैद भाईजान के नजदीक आने लगते हैं, लेकिन गार्ड्स उन्हें रोक देते हैं और सलमान आगे बढ़ते हुए बाहर निकल जाते हैं।
यूजर्स का रिएक्शन
इस वीडियो को देख फैंस भाईजान की सिक्योरिटी की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'वो किंग खान है बॉलीवुड का।' दूसरे ने फैन कहा- भाइयों में भाई, सलमान भाई। एक यूजर ने फिरकी लेते हुए कॉमेंट किया, 'विक्की कौशल बनने की कोशिश कर रहा है।' एक फैन ने बचाव में कहा, 'सलमान ने नहीं देखा, इसलिए। जुनैद को बॉडीगार्ड्स नहीं जानते होंगे, जैसे विक्की के साथ भी हुआ था।'
आमिर खान की बेटी आइरा, दामाद नुपूर शिखरे, आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, रेखा, विक्की कौशल, शाहरुख खान, सलमान खान, रितेश देशमुख, जिनिलिया डिसूजा, हिमेश रेशमिया सहित कई स्टार्स नजर आए।'सितारे जमीन पर' 20 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। ये एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा है, जिसका डायरेक्शन आरएस प्रसन्ना ने किया है। ये स्पैनिश मूवी 'चैंपियन्स' की हिंदी रीमेक है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…