लाइव सेशन में पाइप जलाकर पीते दिखे आमिर खान, यूजर ने कहा- ड्रग्स लेना बंद करो, फिर जो हुआ आप भी करेंगे तारीफ
Updated on
08-03-2024 01:01 PM
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को हाल ही में जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में दिल खोलकर नाचते देखा गया था। एक्टर अपने फैंस के साथ बातचीत करने के लिए गुरुवार को अपने प्रोडक्शन हाउस के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव आए। इसमें उन्हें कैमरे पर ही पाइप पीते हुए भी देखा गया और तब से लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया है कि आखिर ये है क्या। इनमें से एक ने तो आमिर से पूछ भी लिया कि क्या वो ड्रग्स ले रहे हैं। देखिए उसके बाद क्या हुआ।
गुरुवार को, Aamir Khan ने अपने फैंस के साथ लाइव सेशन में बातचीत की और उन्हें अपने प्रोडक्शन वेंचर की नई फिल्म 'लापता लेडीज' के बारे में बात करते देखा गया, जिसे उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से काफी सराहना मिली है और आमिर ने कहा कि वह चाहते हैं कि ऐसी और फिल्में बनें।
लाइव सेशन में क्या पी रहे आमिर खान?
लाइव के दौरान, आमिर को अपने फैंस से बात करते और उनके मैसेजेस का जवाब देते हुए अपना पाइप जलाते और धूम्रपान करते देखा गया। तभी एक यूजर ने एक्टर को ट्रोल करने का फैसला किया और एक मैसेज भेजकर उनसे 'ड्रग्स लेना बंद करने' के लिए कहा। आमिर खान तब कह रहे थे कि, 'मैं अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देना चाहता हूं।'
आमिर को यूजर ने कहा- ड्रग्स लेना बंद करो
लाइव सेशन के तहत एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि आप ड्रग्स ले रहे हैं, ड्रग्स लेना बंद करें।' और जैसे ही आमिर ने इसे पढ़ा, वह हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने अपने आप पर संयम पाते हुए कहा, 'क्या यार, कुछ भी बोल रहे हो।' लाइव सेशन के दौरान एक यूजर ने यह भी कहा कि आमिर ने अपनी बेटी आइरा खान की शादी में डांस नहीं किया, बल्कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में डांस करते दिखे। इस पर एक्टर ने जवाब दिया कि अंबानी उनके लिए परिवार की तरह हैं।
'मुकेश अंबानी भी मेरी शादियों में डांस करते हैं'
आमिर ने कहा, 'डांस तो मैंने अपनी बेटी की शादी में भी किया और मुकेश के बेटे की शादी में भी किया क्योंकि मुकेश मेरे बहुत ही करीब दोस्त हैं। मुकेश, नीता और उनके बच्चे मेरे लिए परिवार की तरह हैं। मैं उनकी शादियों में डांस करता हूं और वे भी मेरे यहां डांस करते हैं।' जाते समय, आमिर ने वादा किया कि वह अपने जन्मदिन पर यानी कि 14 मार्च को एक और लाइव सेशन के साथ लौटेंगे।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…