आमिर खान ने बताया- अनंत अंबानी प्री वेडिंग पर उन्होंने क्यों किया डांस, कहा- वो भी मेरी शादी में नाचते हैं
Updated on
08-03-2024 01:01 PM
आमिर खान इन दिनों कई वजहों से चर्चा में हैं। हाल ही में वह जामनगर में नजर आए वथे, जहां पिछले दिनों सितारों का मेल सजा था। वहीं इन दिनों अपने प्रॉडक्शन की फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने किया है। इन दिनों आमिर 'लापता लेडीज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं और अपने प्रॉडक्शन हाउस के ऑफिशियल अकाउंट से इंस्टाग्राम पर लाइव आए आमिर खान ने लोगों से ढेर सारी बातें की हैं और उनके सवालों का जवाब भी दिया है। इसी दौरान एक्टर ने अंबानी परिवार के फंक्शन में सलमान और शाहरुख खान के साथ अपने डांस को लेकर भी कुछ बातें कही हैं।
लाइव सेशन के दौरान आमिर खान से एक यूजर ने पूछा कि आपने अपनी बेटी आइरा खान की शादी में डांस नहीं किया था, लेकिन आपने अंबानी के बेटे की प्री वेडिंग पर सलमान और शाहरुख के साथ डांस किया? इसपर एक्टर ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में भी डांस किया था और कहा कि वह अंबानी फैमिली से काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं।
आमिर खान ने कहा- नीता, मुकेश और उनके बच्चे मेरे लिए अपने परिवार की तरह
आमिर खान ने कहा, 'नीता, मुकेश और उनके बच्चे मेरे लिए अपने परिवार की तरह हैं। मैं भी उनकी शादी में नाचता हूं, वो भी मेरी शादी में नाचते हैं।'
तीनों खान ने फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' पर दिल खोलकर किया था डांस
याद दिला दें कि 1 मार्च से 3 मार्च तक आयोजित अनंत अंबानी की प्री वेडिंग पर फिल्मी सितारों का खूब मेला लगा था, जिसमें दुनिया भर के सिलेब्रिटीज सामिल हुए थे। इसी समारोह में दूसरे दिन सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान ने स्टेज पर एकसाथ परफॉर्म किया था और कई गानों पर इन्होंने खूब जमकर डांस किया था। इन तीनों ने फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' पर दिल खोलकर परफॉर्म किया था। काफी समय बाद ये तीनों खान एकसाथ एक फ्रेम में दिखे थे, जो ऑडियंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…