
मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में झारड़ा चौकी पुलिस ने एक बाइक सवार से एक किलो 700 ग्राम अफीम जब्त की है। पुलिस के अनुसार झारड़ा-बूढ़ा रोड खेजड़ी फंटा पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक एमपी-14 एमक्यू-3380 से जा रहे 52 वर्षीय बनेसिंह पुत्र उदयसिंह चन्द्रावत निवासी तुमडी को रोका। तलाशी लेने पर बनेसिंह के पास से एक किलो 700 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई।
आरोपित के कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपित ने पुलिस को उक्त अफीम लसूड़िया राठौर के किशोरसिंह पुत्र भंवरसिंह राठौर से लाना बताया। पुलिस को मामले में किशोरसिंह की तलाश है। आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया यहां से तीन दिन का रिमांड मिला है।