
पुलिस के मुताबिक पांच मार्च को विकास नगर से यशवंत मेहरा की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।उसकी शिकायत पर पुलिस ने वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच नौ मार्च को मुखबिर ने बताया कि तीन युवक थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल बेचने की बात कर रहे हैं।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने तीनों को धर दबोचा और पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान दिव्यांश राजपूत, विमलेश बाथम और अंकित राजपूत के रूप में बताई है। तीनो आरोपितों ने वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। साथ ही चोरों की निशानदेही पर 11 अयोध्या नगर की, चार गोविंदपुरा और पांच पिपलानी थाना क्षेत्र की मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए वाहनों को बरामद किया गया है।