एक लीक फोन कॉल से थाईलैंड-कंबोडिया में जंग छिड़ी:शिव मंदिरों के लिए दोस्त से दुश्मन बने पड़ोसी, अब तक 33 की मौत

Updated on 28-07-2025 12:11 PM

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सुबह 6 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। दस मिनट तक चली गोलीबारी में कंबोडियाई सेना के लेफ्टिनेंट सुओन रौन की मौत हो गई। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया।

इस घटना के बाद थाईलैंड और कंबोडिया ने सीमा पर और ज्यादा सैनिक तैनात कर दिए। इसे शांत करने के लिए थाईलैंड की तत्कालीन पीएम पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा ने 15 जून को कंबोडिया के पूर्व पीएम हुन सेन को फोन लगाया।

दोनों नेताओं के बीच 17 मिनट बात हुई जो कि लीक हो गई। इससे थाईलैंड की सियासत में भूचाल आ गया और शिनवात्रा को महज 15 दिन में इस्तीफा देना पड़ा और आखिर में 24 जुलाई को थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष शुरू हो गया।

अब तक इसमें 33 लोगों की मौत हो चुकी है, 2 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि उनकी मध्यस्थता से दोनों देश सीजफायर वार्ता को तैयार हो गए हैं।

थाईलैंड और कंबोडिया में 118 साल पुराना विवाद

साल 1907 में जब कंबोडिया फ्रांस के अधीन था तब दोनों देशों के बीच 817 किमी की लंबी सीमा खींची गई थी।

थाईलैंड ने इसका विरोध किया, क्योंकि नक्शे में प्रीह विहियर (प्रिय विहार) मंदिर कंबोडिया के हिस्से में दिखाया गया था।

वहीं, ता मुएन थॉम मंदिर को थाईलैंड में दिखाया गया, जबकि कंबोडिया इसे अपना मानता है। ऐसे में दोनों ही देश सीमा विभाजन से खुश नहीं थे।

इस पर दोनों देशों में विवाद चलता रहा। हालांकि इस विवाद के बावजूद दोनों देशों के नेताओं के बीच अच्छे संबंध रहे हैं।

दो देशों के परिवार की दोस्ती, दुश्मनी में बदली

थाइलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा और कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन पुराने दोस्त रहे हैं। दोनों की दोस्ती 1990 के दशक में शुरू हुई, जब थाकसिन ने अपनी कंपनी के जरिए कंबोडिया में निवेश किया।

थाकसिन 2001 में थाईलैंड के प्रधानमंत्री बने, लेकिन 2006 में थाई सेना ने तख्तापलट कर उन्हें सत्ता से हटा दिया। थाकसिन को देश छोड़कर भागना पड़ा। तब हुन सेन ने ही उन्हें कंबोडिया में शरण दी थी। हुन सेन ने साल 2009 में थाकसिन को कंबोडिया का आर्थिक सलाहकार भी बनाया था।

यही वजह थी कि जब 28 मई को थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद शुरू हुआ तो इसे सुलझाने के लिए थाकसिन शिनवात्रा की बेटी और थाईलैंड की तत्कालीन पीएम पाइतोंग्तार्न ने कंबोडिया के पूर्व राष्ट्रपति हुन सेन को फोन किया।

हुन सेन ने साल 2023 में अपने बेटे हुन मैनेट को प्रधानमंत्री पद सौंप दिया था और खुद संसद के अध्यक्ष बन गए। प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद भी हुन सेन को देश का सबसे ताकतवर नेता माना जाता है।

यही वजह थी कि पीएम ने सीधे हुन सेन से बात की, लेकिन बातचीत की रिकॉर्डिंग लीक हो गई।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…