रायपुर में 'उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम' का भव्य आयोजन

Updated on 02-09-2024 02:10 PM

रायपु। देशभर में चलाए जा रहे "उल्लास - नवभारत साक्षरता कार्यक्रम" के तहत, 1 से 8 सितंबर तक देशव्यापी साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर लड़कियों, महिलाओं, दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को साक्षर बनाना है।
इसी क्रम में, रायपुर जिले में "उल्लास" कार्यक्रम और "उल्लास मेला" का आयोजन जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिलाधीश डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। यह आयोजन "डाइट रायपुर" में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर, विश्वदीप की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यक्रम में रायपुर जिले के शिक्षकों के बीच एएलटी-स्काउट हेमधर साहू ने गीतों, नारों, और श्लोगनों के माध्यम से "उल्लास" का वातावरण तैयार किया। इस अवसर पर डाइट रायपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. छवि राम साहू, जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता डॉ. कामिनी बावनकर, सहायक जिला परियोजना अधिकारी और राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक चुन्नी लाल शर्मा भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में रायपुर जिले के संकुल समन्वयक और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य सभी के लिए आजीवन सीखने की समझ विकसित करना और साक्षरता को बढ़ावा देना था। "उल्लास मेला" में विभिन्न गतिविधियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से साक्षरता के महत्व को उजागर किया गया।
इस कार्यक्रम ने रायपुर जिले में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और इसे व्यापक रूप से सराहा गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…