90 रुपये से कम में 35 लीटर की टंकी फुल, कहां मिल रहा दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल?

Updated on 29-12-2025 12:51 PM
नई दिल्ली: दुनिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन बढ़ता जा रहा है लेकिन पेट्रोल-डीजल अब भी ज्यादातर गाड़ियों में यूज होता है। दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा भंडार वेनेजुएला के पास है लेकिन दुनिया में सबसे सस्ता तेल उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में है। इस देश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 0.028 डॉलर यानी 2.52 रुपये है। यानी 90 रुपये से कम में आपकी 35 लीटर की टंकी फुल हो सकती है। अफ्रीका का सबसे बड़ा तेल भंडार लीबिया के पास है और दुनिया के कुल तेल उत्पादन में उसकी हिस्सेदारी करीब 3 फीसदी है।

लीबिया के बाद दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल ईरान में है। इस देश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 0.029 डॉलर यानी 2.61 रुपये है। वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 0.035 डॉलर यानी 3.15 रुपये है। कुवैत, अल्जीरिया, मिस्र, कजाकस्तान, नाइजीरिया, सऊदी अरब, यूएई, इंडोनेशिया, अमेरिका, रूस और पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 1 डॉलर से कम है। बांग्लादेश में भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत भारत से कम 1.015 डॉलर है। चीन में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 1.046 डॉलर है।

भारत में कीमत

भारत में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 1.128 डॉलर यानी करीब 101.42 रुपये है। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है। सरकार ने पिछले साल आम चुनाव से ठीक पहले 14 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमत में काफी गिरावट आई है। अभी कच्चा तेल 61.26 डॉलर प्रति डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…