तमिलनाडु तट के पास नाव से 99 किलो ड्रग्स बरामद:इनकी कीमत 108 करोड़ रुपए

Updated on 06-03-2024 01:50 PM

तमिलनाडु के मंडपम तट के पास से एक साधारण सी नाव से 99 किलो हशीश ड्रग्स बरामद हुई है। इसकी कीमत 108 करोड़ रुपए बताई जा रही है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI), चेन्नई जोनल यूनिट और इंडियन कोस्ट गार्ड मंडपम ने मिलकर इस नाव को पकड़ा।

यह नाव श्रीलंका की तरफ जा रही थी। अधिकारियों को जानकारी मिली कि मंडपम समुद्र तट के पास कोस्टल रूट के जरिए भारत से श्रीलंका ड्रग्स स्मगल की जा रही थी। इसके बाद अधिकारियों ने 4 और 5 मार्च की दरम्यानी रात को तट की निगरानी की और इस ड्रग्स बरामद किए।

नाव पर सवार तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
एक अधिकारी ने कहा कि गहरे समंदर में सर्विलांस करते समय डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस और कोस्ट गार्ड ने श्रीलंका की तरफ तरफ एक नाव को जाते देखा और लंबी दूरी तक उसका पीछा करने के बाद उसे रोका।

नाव पकड़ में आने के बाद अधिकारियों ने तलाशी ली तो उसमें पांच बोरी ड्रग्स छिपे मिले। ड्रग्स और नाव पर सवार तीन लोगों को आगे की छानबीन के लिए मंडपम के कोस्ट गार्ड स्टेशन लाया गया। नाव सवारों ने बताया कि ये ड्रग्स से भरे बैग उन्हें पंबन कोस्टल इलाके में एक शख्स ने दिए थे और श्रीलंका में अनजान शख्स को देने को कहा था।

इसके बाद DRI ने पंबन इलाके से उस व्यक्ति को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि तटीय रास्ते से भारत से श्रीलंका ड्रग्स की ट्रैफिकिंग के धंधे का यह शख्स मुखिया है। जांच में सामने आया कि श्रीलंका पहुंचाने के लिए यह ड्रग्स देश के अलग-अलग हिस्सों से लाई गई थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…