
412 चेकलिस्टों का विस्तृत अध्ययन
राज्य स्तरीय रिपोर्ट में पांच से 15 फरवरी तक हुए वार्षिक चंबल पक्षी सर्वेक्षण को भी सम्मिलित किया गया है, जिसमें चंबल क्षेत्र में कुल 141 पक्षी प्रजातियां देखी गई हैं। एशियन वाटरबर्ड सेंसस-2026 अंतर्गत पक्षी गणना तीन से आठ जनवरी में प्रदेश में आयोजित की गई थी। राज्य स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 45 जिलों के कुल 360 स्थलों में पक्षी सर्वेक्षण का कार्य किया गया, जिसके अंतर्गत सूचीबद्ध 412 चेकलिस्टों का विस्तृत अध्ययन किया गया।
मुख्यमंत्री ने वन विभाग के विजन डॉक्यूमेंट का किया विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित विजन 2047- रीइमैजिनिंग फॉरेस्ट रिसोर्सेज फॉर ए क्लाइमेट रेसिलिएंट फ्यूचर पुस्तक का मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। विजन@2047 राज्य में जैव विविधता समृद्ध, सामुदायिक सहभागिता आधारित वन प्रबंधन की दीर्घकालिक रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
प्रमुख सचिव वन संदीप यादव ने बताया कि वन विभाग का यह दृष्टि पत्र भारत के पर्यावरणीय तथा विकास लक्ष्यों में निर्णायक योगदान देगा। इसके अलावा वन बल प्रमुख वीएन अंबाडे ने शुक्रवार को वन भवन मुख्यालय में वन विभाग विधिक प्रकोष्ठ का शुभारंभ किया। विधिक प्रकोष्ठ वन विभाग मध्यप्रदेश की केंद्रीय संस्थागत इकाई के रूप में कार्य करेगा।