अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के लिए 9 पोलिंग पार्टी हेलीकॉप्टर से रवाना

Updated on 24-04-2024 06:29 PM
कांकेर। लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत दूसरे चरण में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कांकेर-11 के लिए 26 अप्रैल को मतदान सम्पन्न होगा। जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में स्थित मतदान केन्द्रों के लिए बुधवार सुबह 9 मतदान दल के 58 सदस्य अंतागढ़ स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।

इस दौरान मौके पर उपस्थित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह और एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करने वाले मतदान अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए उनकी हौसला-अफजाई की। रवानगी के समय पोलिंग पार्टी के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के चेहरे पर आत्मविश्वास, जोश और उत्साह की छवि स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही थी, कि वे लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व व महत्वपूर्ण कर्तव्य का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

ज्ञात हो कि हेलीकॉप्टर से रवाना होने वाले उक्त नौ मतदान दलों कुल 58 अधिकारी-कर्मचारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर ऑफिसर और सुरक्षा सम्मिलित हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही संवेदनशील मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 727 मतदान केन्द्र हैं, जिनमें 285 संवेदनशील एवं 54 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं। शेष मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को 25 अप्रैल को रवाना किया जाएगा।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…