9 खिलाड़ी मिल कर बना पाए सिर्फ 35 रन, ऐसी घटिया बैटिंग नहीं देखी होगी, पूरी टीम शर्मसार हो गई!

Updated on 05-07-2025 01:53 PM
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट के 26वें मैच में सिएटल ओकार्स को वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 8 विकेट से शर्मनाक हार मिली। वाशिंगटन फ्रीडम टीम कप्तान ग्लेन मैक्सवेल को शानदार गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सिएटल ओकार्स की टीम महज 17.4 ओवरों में सिमट गई। हालात इतने खराब रहे कि ओकार्स महज 19 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। टीम के लिए सिर्फ हेनरिक क्लासेन इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ, इसके अलावा और कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सके।

क्लासेन ने 39 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से ग्लेन मैक्सवेल, सौरभ नेत्रावलकर और जैक एडवर्ड्स ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि एक विकेट रचिन रविंद्र के हाथ लगा। इसके जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम ने महज 9.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। फ्रीडम ने 29 के स्कोर पर मिचेल ओवेन (6) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद रचिन रविंद्र ने मुख्तार अहमद के साथ टीम को संभालने की कोशिश की।
प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर सिएटल ओकार्स
टीम के लिए रचिन रविंद्र ने 23 गेंदों में एक छक्के और चार चौकों के साथ 32 रन की पारी खेली, जबकि मुख्तार अहमद तीन छक्कों और दो चौकों के साथ 36 रन बनाकर नाबाद रहे। सिएटल ओकार्स की ओर से कप्तान सिकंदर रजा और जसदीप सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया। 9 में से 7 मैच जीतकर वाशिंगटन फ्रीडम की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है।
टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, सिएटल ओकार्स 9 में से 6 मैच हारकर चौथे स्थान पर है। टीम के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है। वाशिंगटन फ्रीडम के अलावा सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और टेक्सास सुपर किंग्स भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। सिएटल ओकार्स के साथ एमआई न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…