MP में घाटे में चल रहे 9 सरकारी कृषि फार्म:रीवा में 26.91 लाख खेती पर खर्च, आय हुई 1.52 लाख

Updated on 25-02-2026 11:55 AM
भोपाल, मध्य प्रदेश में खेती को लाभ का धंधा बताने वाली सरकार अपने ही कृषि फार्म में घाटे से उबर नहीं पा रही है। प्रदेश भर में मौजूद 46 कृषि फार्म में से 9 घाटे में हैं। सरकार मानती है कि इन कृषि फार्म से होने वाली घाटे की वजह मौसम आधारित खेती और मौसम की प्रतिकूलता है। कृषि फार्मों में प्राकृतिक और मानव संसाधन की कमी का भी असर घाटे की वजह है।

किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग के मंत्री एदल सिंह कंसाना ने यह जानकारी विधायक राजन मंडलोई के सवाल के लिखित जवाब में दी है। उन्होंने कहा है कि खेती करने में उपयोग में आने वाले बीज और अन्य सामान का बाजार मूल्य काफी अधिक होना भी खेती से होने वाले फायदे पर असर डालता है।

घाटे में चलने वाले फार्म की स्थिति का अंदाजा इससे लगता है कि रीवा जिले के जितनी फार्म में वर्ष 2024-25 में 26 लाख 91 हजार रुपए खेती पर खर्च किए गए और आमदनी सिर्फ 1 लाख 52 हजार रुपए की हुई।

भोपाल जिले के चाचेड़ फार्म में 42.50 लाख रुपए खेती पर खर्च किए गए और उससे आमदनी सिर्फ 17.85 लाख रुपए की हुई।ऐसी ही स्थिति अन्य फार्म हाउस के मामले में है। एमपी में घाटे में चलने वाले 9 कृषि फार्म पर पांच साल में 8 करोड़ 99 लाख 86 हजार रुपए खर्च किए गए। इसके विपरीत आमदनी 4 करोड़ 4 लाख 90 हजार रुपए ही हुई।

प्रदेश के इन जिलों में मौजूद हैं कृषि फार्म

प्रदेश में रीवा जिले में तिजनी, फरहदी, सतना जिले में गहवरा, सीधी में समदा, शहडोल में बिरहुलिया, शहरगढ़, उमरिया में मानपुर, दमोह में जबेरा में शासकीय कृषि फार्म है। यहां शासन की ओर से खेती कराई जाती है।

इसी तरह छतरपुर जिले में नौगांव, पन्ना में भैंसवाही, अजयगढ़, जबलपुर में नादघाट, सिवनी में भौमाकटिया, छिंदवाड़ा में देताखारी, मंडला में चिरईडोंगरी, नरसिंहपुर में नरसिंहपुर और बोहानी में सरकारी कृषि फार्म मौजूद हैं।

इनके अलावा बालाघाट जिले में पिपरझिरी, किन्ही, गढ़ी और बारासिवनी, डिंडोरी में डिंडोरी, देवास में चंद्रकेशर, शाजापुर में गिरवर, रतलाम में पचेड, नीमच में महागढ़, ग्वालियर में महुआखेड़ा, आंतरी में कृषि प्रक्षेत्र हैं। इनका उपयोग कृषि विभाग द्वारा किया जाता है।

शिवपुरी जिले में गजोरा, रन्नौद, भिंड में गोहद, मुरैना में जौरा, अलीराजपुर में जोबट, अलीराजपुर, धार में नौगांव, खरगोन में भीकनगांव, सतराठी में भी कृषि फार्म हैं।

भोपाल जिले में फंदा, चाचेड, सीहोर में रेहटी, रायसेन में अनोरी बेरखेड़ी, सिलवानी, राजगढ़ में सारंगपुर, बैतूल में गुदगांव, हरदा में पानतलाई, नर्मदापुरम में पवारखेड़ा में कृषि फार्म संचालित हैं।

2020-21 से लगातार घाटे में हैं ये कृषि फार्म

कृषि विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है बालाघाट जिले के किन्ही, शाजापुर जिले के गिरवर, ग्वालियर जिले के महुआ खेड़ा, शिवपुरी जिले के रन्नौद, खरगोन जिले के सतराठी और भोपाल जिले के चाचेड कृषि फार्म घाटे में चल रहे हैं। विधानसभा में घाटे में चलने वाले कृषि फार्म को लेकर मांगी गई जानकारी में इन कृषि फार्मों की पांच साल की आमदनी और खर्च की जानकारी देते हुए घाटे में बताया गया है।

कांग्रेस विधायक मंडलोई ने पूछे थे सवाल

विधानसभा में कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई ने लिखित सवाल के जरिए जानकारी मांगी थी कि मध्यप्रदेश में शासकीय कृषि क्षेत्र कितने एवं कहां-कहां पर संचालित है? क्या विगत पांच वर्षों में इन प्रक्षेत्रों पर किए जा रहे खर्च की तुलना में उनसे कम आय हुई है? यदि हां, तो कौन-कौन से प्रक्षेत्र से आय कम हो रही है?

यह आय कम होने के क्या कारण है? शासकीय कृषि प्रक्षेत्र में से किन-किन को बेचने की योजना किन कारणों से प्रस्तावित है? किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने इसके जवाब में घाटे वाले कृषि फार्म की जानकारी देते हुए कहा है कि कोई भी फार्म बेचने की तैयारी नहीं है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…