कुर्मी समाज का 80वां महाधिवेशन खत्म:मुख्यमंत्री ने 75 लाख रुपए की घोषणा की

Updated on 23-02-2026 12:15 PM
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार के ग्राम चांपा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां दो दिवसीय महाधिवेशन रविवार को समाप्त हुआ। कार्यक्रम में विष्णु देव साय, रमेश बैस, खोडस राम कश्यप, टंकराम वर्मा और संत राम बालक दास महाराज समेत कई अतिथि मौजूद रहे।

सीएम साय ने समाज के दो सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए 75 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसमें नरदाहा स्थित केंद्रीय कार्यालय के लिए 50 लाख और बलौदा बाजार के लिए 25 लाख रुपए शामिल हैं।

सीएम ने कहा कि यह समाज मेहनतकश किसानों का समाज है, जिसका राज्य के विकास में अहम योगदान है। उन्होंने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। नक्सलवाद खत्म करने और बस्तर के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

पूर्व राज्यपाल ने संगठन और सेवा पर दिया जोर

पहले सत्र में रमेश बैस ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और आपसी मेलजोल बढ़ाते हैं। बदलते समय में परिवारों के बीच बढ़ रही दूरी को कम करने में इस तरह के कार्यक्रम मददगार हैं।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें और जरूरतमंद लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने में सहयोग करें।

संत राम बालक दास महाराज ने रखा आध्यात्मिक दृष्टिकोण

संत राम बालक दास महाराज ने कहा कि संत किसी एक जाति के नहीं होते, वे पूरी मानवता के लिए काम करते हैं। उन्होंने 22 देशों की यात्रा के अनुभव साझा किए।

उन्होंने बताया कि कौशल्या माता का भव्य मंदिर पार्टेश्वर धाम में निर्माणाधीन है। इसके लिए समाज के सहयोग की जरूरत है।

समाज की गौरवशाली विरासत का उल्लेख

केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने समाज के महापुरुषों को याद किया। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाने वाले डॉ. खूबचंद बघेल और कन्या शिक्षा के लिए हजारों एकड़ भूमि दान करने वाले तुलाराम बरछिहा का उल्लेख किया।

उन्होंने समाज की एकता और संगठित शक्ति पर बल दिया।

दो प्रस्ताव पारित

महाधिवेशन में दो अहम प्रस्ताव पारित हुए।

सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए उच्च सदन का गठन

पारिवारिक विवादों में पहले समाज स्तर पर सुलह की व्यवस्था अनिवार्य करना

अगला महाधिवेशन 2027 में

घोषणा की गई कि अगला महाधिवेशन वर्ष 2027 में धरसीवां राज में आयोजित होगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…