नारायणपुर एनकाउंटर में मारे गए 10 में से 8 नक्सलियों की शिनाख्त

Updated on 02-05-2024 05:59 PM

नारायणपुर। नारायणपुर जिले में 30 अप्रैल को पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई। पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसके बाद सभी के शव को पहचान के लिए मुख्यालय लाया गया, जहां पुलिस ने मारे गए 10 नक्सलियों में आठ नक्सलियों की पहचान करते हुए उनके फोटो भी जारी किए हैं।

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में काकुर-टेकमेटा-परोदि के जंगलो में पुलिस ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। मारे गए नक्सलियों में तीन महिला और सात पुरुष शामिल हैं। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर 29 अप्रैल को जवान नारायणपुर और कांकेर जिले के बॉर्डर इलाके में सर्चिंग पर निकले हुए थे। रात भर सर्चिंग के बाद 30 अप्रैल की सुबह अबूझमाड़ के टेकामेटा के जंगलों में डीआरजी और एसटीएफ़ के जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया।


मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक AK 47, एक इंसास राइफल, सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद जब्त किया। मुठभेड़ में महाराष्ट्र, तेलंगाना और बस्तर के 1 एसजेडसीएम, 2 डिवीसीएम 1 एसीएम नक्सली कमांडर्स सहित 10 इनामी नक्सली मारे गए। इनमें एसजेडसीएम जोगन्ना, जिस पर 196 आपराधिक मामले दर्ज हैं और मलेश कमांडर कंपनी नंबर 10 जिस पर 43 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, डिवीसीएम विनय जिस पर 8 आपराधिक मामले गढ़चिरौली जिले में दर्ज हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
रायपुर।प्रदेश की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में संस्कृति विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के…
 09 March 2026
महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम बन्सुला की निवासी श्रीमती भोजवती साहू की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से भरी हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर…
 09 March 2026
रायपुर। सिसपाल विहार में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, गायन, योग, ध्यान,…
 09 March 2026
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राज्यपाल रेमन डेका ने श्रीमती स्मिता सिंह, फाउंडर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़, को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।उन्होंने श्रीमती स्मिता…
 09 March 2026
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएस प्रणवानंद स्कूल परिसर पहुंचकर  भारत माता की मूर्ति तथा भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद…
 09 March 2026
रायपुर। समोदा गांव में कथित अफीम की खेती के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। आसंदी के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी करने पर सभापति ने कांग्रेस…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को प्रश्नकाल में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक प्रबोध मिंज के सवालों को लेकर महिला एवं…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को धान खरीदी का मुद्दा सदन में गरमाया रहा। बस्तर क्षेत्र के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी नहीं होने के आरोप को…