T20 इंटरनेशनल मैच में 8 परियां, एक पारी में टीम का नहीं खुला खाता, क्रिकेट इतिहास का सबसे हैरतअंगेज मैच

Updated on 18-06-2025 12:58 PM
ग्लासगो: नीदरलैंड्स ने टी20 इंटरनेशनल ट्राइएंगुलर क्रिकेट सीरीज के मैच में नेपाल को तीसरे सुपर ओवर में हराकर नया रिकॉर्ड बनाया। टी20 या लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में यह पहला अवसर है जबकि किसी मैच का रिजल्ट तीसरे सुपर ओवर में निकला। माइकल लेविट ने सोमवार की रात को खेले गए इस मैच में तीसरे सुपर ओवर में सिक्स जड़कर अंत में नीदरलैंड्स को जीत दिलाई।

आखिरी गेंद पर सिक्स
नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए। एक समय उसकी जीत सुनिश्चित लग रही थी क्योंकि नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। नेपाल के निचले क्रम के बल्लेबाज नंदन यादव ने हालांकि अंतिम ओवर में दो फोर लगाए। उन्होंने आखिरी गेंद पर भी फोर लगाया जिससे नेपाल आठ विकेट पर 152 रन बनाकर स्कोर बराबर करने में सफल रहा।
कुशाल भुर्टेल ने 18 रन बनाकर नेपाल को पहले सुपर ओवर में 19 रन तक पहुंचाया, लेकिन नीदरलैंड्स के ओपनर मैक्स ओडॉव ने पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमश: सिक्स और फोर लगाकर स्कोर बराबर कर दिया। नीदरलैंड्स ने दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी की और 17 रन बनाए। लेकिन, नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने काइल क्लेन की आखिरी गेंद को सिक्स के लिए भेजकर मैच को नए मोड़ पर खड़ा कर दिया।
नेपाल का नहीं खुला खाता
नेपाल तीसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक भी रन नहीं बना पाया। नीदरलैंड्स के ऑफ स्पिनर जैक लायन कैशेट ने चार गेंदों में बिना कोई रन दिए दो विकेट लेकर नेपाल का ओवर जल्दी समाप्त कर दिया। नीदरलैंड्स को इस तरह से मैच जीतने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी, लेकिन लेविट ने संदीप लामिछाने के ओवर की पहली गेंद पर ही सिक्स जड़कर मैच का शानदार अंत किया। मेजबान स्कॉटलैंड इस टी20 ट्राइएंगुलर टूर्नामेंट की तीसरी टीम है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…