टोंगा के पास 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी:300 किमी के दायरे में उठ सकती हैं खतरनाक लहरें

Updated on 31-03-2025 01:23 PM

ओशनिया महाद्वीप में स्थित टोंगा के पास रविवार शाम 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद देश के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप मुख्य द्वीप से करीब 100 किमी (62 मील) उत्तर-पूर्व में आया। प्रशांत महासागर सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किमी (185 मील) के दायरे में खतरनाक लहरें उठ सकती हैं।

टोंगा एक द्वीप देश है, जिसमें 171 द्वीप शामिल हैं और यहां करीब 1 लाख लोग रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर मुख्य द्वीप टोंगाटापू पर बसते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से 3,500 किमी (2,000 मील) दूर स्थित है।

भूकंप के बाद अब सुनामी का खतरा 

टोंगा नेशनल डिजास्टर एजेंसी ने लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी जारी है। एजेंसी ने फेसबुक पर लिखा- निचले तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग ऊंची जगहों पर चले जाएं।

US नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फियर एडमिनिस्ट्रेशन ने चेतावनी दी है कि इस इलाके में सुनामी का खतरा बना हुआ है। 2000 से ज्यादा लोगों ने भूकंप महसूस करने की बात कही है। हालांकि, मौसम विज्ञान ब्यूरो के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया को सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

यह भूकंप हाल ही में म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप के बाद आया है। टोंगा धरती के भूकंपीय रिंग ऑफ फायर के पास मौजूद है, यहां पर धरती की टेक्टोनिक गतिविधियों की वजह से भूकंप आना आम बात है।

क्या है रिंग ऑफ फायर और टेक्टोनिक प्लेट्स? 

रिंग ऑफ फायर ऐसा इलाका है जहां कई कॉन्टिनेंटल के साथ ही ओशियनिक टेक्टोनिक प्लेट्स भी हैं। ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो भूकंप आता है, सुनामी उठती है और ज्वालामुखी फटते हैं। दुनिया के 90% भूकंप इसी रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आते हैं।

यह क्षेत्र 40 हजार किलोमीटर में फैला है। दुनिया में जितने सक्रिय ज्वालामुखी हैं, उनमें से 75% इसी क्षेत्र में हैं। 15 देश इस रिंग ऑफ फायर की जद में हैं।

दुनिया में हर साल 20,000 हजार भूकंप आते हैं 

हर साल दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इंफर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20,000 भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान ज्यादा होता है।

भूकंप कुछ सेकेंड या कुछ मिनट तक रहता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। यह भूकंप 10 मिनट तक रहा था।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…