7 वरिष्ठजनों तथा 3 दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे किया मतदान

Updated on 09-04-2024 06:11 PM

सुकमा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 85 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वरिष्ठजनों तथा 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले चिन्हांकित मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से होम वोटिंग की सुविधा दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस. एस के मार्गदर्शन में लोक सभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत गठित विशेष मतदान दलों द्वारा चिन्हांकित वरिष्ठजनों एवं दिव्यांग मतदाताओं से डाक मतपत्र से मतदान किया।

इस क्रम में मंगलवार को जिला कार्यालय स्थित निर्वाचन शाखा से सीलिंग की प्रक्रिया सम्पन्न की गयी। ज्ञात हो कि जिले में चलित मतदान के माध्यम से सोमवार को वरिष्ठजनों एवं दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया गया। इसके अंतर्गत 7 वरिष्ठजनों तथा 3 दिव्यांग मतदाता शामिल है। इसके तहत दिव्यांग अभिकांत मिश्रा ने डाक मतपत्र द्वारा मतदान के पूर्व काफी उत्साहित नजर आये। होम वोटिंग के लिए मतदान दल जैसे ही उनके घर पहुंचा, तो उनके घर के सदस्यों ने मतदान दल का स्वागत किया और अपने परिवार के मुखिया अभिकांत मिश्रा को इसकी सूचना दी। अभिकांत मिश्रा ने आज मताधिकार का उपयोग करने के लिए सुबह से ही इंतजार कर रहे थे और इसके लिए उत्साहित भी थे। जैसे ही मतदल उनके घर पहुंचा दल द्वारा तुरंत विधिवत कागजी कार्रवाई करते हुए उन्हें डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान कराया गया। इसके साथ ही मतदान दल द्वारा सुकमा, झलियारास, गादीरास, दोरनापाल, कोंटा और छिंदगढ़ में भी दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के घर जाकर उनसे मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराई गयी। इस दौरान सीताराम राणा, बीएलओ सहित मतदान दल के सदस्य उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…