मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, कई गिरफ्तार...

Updated on 23-05-2024 07:36 PM

दंतेवाड़ा। बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए हैं। दो नक्सली का शव लेकर जंगल से फोर्स निकल चुकी है। साथ ही कई नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गई है। रेकावाया के जंगल में आठ सौ जवानों के द्वारा ऑपरेशन सूर्य शक्ति पॉइंट फाइव चलाया जा रहा रहा था। इससे पहले टेकामेटा में दस नक्सली मारे गए थे।

दरअसल, नाराणपुर पुलिस को नाराणपुर-बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमिटी में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। आज सुबह 11 बजे नारायणपुर-दंतेवाड़ा-बस्तर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्च अभियान पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को देखकर जंगलों में छिपे माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।



तीनों जिलों के सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान लगभग 7 वर्दीधारी नक्सली मारे गए। मौके से जवानों ने 7 नक्सली हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया है। वहीं कई नक्सलियों के घायल होने की जानकारी भी मिल रही है। फिलहाल रूक-रूककर फायरिंग जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा दी जाएगी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…