झारखंड में स्पेनिश टूरिस्ट से 7-8 युवकों ने किया गैंगरेप:पति के साथ दुमका में टेंट लगाकर सो रही थी, उनसे मारपीट भी हुई

Updated on 02-03-2024 12:22 PM

झारखंड के दुमका में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला से गैंगरेप हुआ। वारदात कुरमाहाट इलाके में हुई, स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। महिला की उम्र 30 साल है।

महिला दुमका में घूम रही थी। देर रात होने पर पति के साथ एक खेत में टेंट लगाकर आराम करने लगी। विरोध करने पर कपल के साथ मारपीट भी की गई। गैंगरेप में कुंजी गांव के 7-8 युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद महिला खुद बाइक चलाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

इधर मामला बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में भी उठा। बीजेपी विधायक अमित मंडल ने इसे प्रदेश के साथ-साथ देश की बदनामी बताया।

बाइक से घूम रहे थे स्पेनिश कपल
स्पेन से आए पति-पत्नी पहले पाकिस्तान गए थे, वहां से बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे। महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली थी। वे दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रहे थे, लेकिन रात होने पर हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गए। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट की।

पुलिस ने बताया- महिला के कपड़े खेत में मिले
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 10.30 के करीब पुलिस की गश्ती टीम को महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो अरहर के खेत मे महिला के कपड़े मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि की गई है।

महिला खुद बाइक चलाकर जांच के लिए अस्पताल पहुंची

सुबह पुलिस घटनास्थल की पड़ताल करने के लिए पहुंची। पुलिस की टीम के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। उधर, पीड़ित विदेशी महिला खुद बाइक चलाकर दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल जांच के लिए पहुंची। पुलिस की टीम उसे एस्कॉर्ट करके लाई।

विधानसभा में उठा दुमका गैंगरेप मामला

बीजेपी विधायक अमित मंडल ने बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में ये मामला उठाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए। जांच कमेटी बनाने की मांग की है। ऐसी घटना से झारखंड के साथ पूरे देश की बदनामी हुई है। उन्होंने दुमका के एसपी को तत्काल हटाने की मांग की। आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।

बीजेपी के सांसद बोले- पुलिस-प्रशासन को बदलना चाहिए
मामले को लेकर गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'मेरे लोकसभा गोड्डा के हंसडिहा थाना क्षेत्र में स्पेन की एक महिला यात्री के साथ बलात्कार की दुखद घटना हुई है। झामुमो की सरकार ने संथाल परगना में बिना ट्रेनिंग लिए सभी जगह पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग कर हत्या, लूट, बलात्कार को पिछले 4 साल में बढ़ावा दिया है। आदिवासी की जनसंख्या लगातार घट रही है । पूरे संथाल परगना के पुलिस-प्रशासन को तुरंत बदलकर पुलिस वालों को ही जेल भेजना चाहिए।'


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…