सहारा मामले में 6,689 करोड़ का गबन हुआ, 300 करोड़ निवेशकों को वापस मिले, एमपी विधानसभा में मंत्री ने दी जानकारी

Updated on 26-02-2026 11:15 AM

भोपाल। सहारा इंडिया कंपनी में मध्य प्रदेश के नौ लाख छह हजार से अधिक निवेशकों ने 6,689 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसमें से साढ़े सात लाख निवेशकों के आवेदनों का निराकरण उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार हो गया है। सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से 355 करोड़ रुपये छोटे निवेशकों को वितरित किए जा चुके हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से अधिकृत राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बुधवार को सदन में दी।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह सहारा चिटफंड घोटाले मामला उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लाखों छोटे निवेशकों ने अपनी बचत के पैसे इस विश्वास के साथ सहारा समूह को दिये गए थे कि तीन वर्ष में दोगुना हो जाएंगे लेकिन राशि डूब गई। उन्होंने पूछा कि वर्ष 2020 से लेकर आज तक सहारा समूह के विरुद्ध कितनी एफआईआर दर्ज हुई हैं? कितने निवेशक थे और उन्होंने कितनी राशि लगाई।

विधायक बोले- मेरा प्रश्न बदला गया

इस पर राज्यमंत्री ने बताया कि एक जनवरी 2024 से आज तक चार एफआईआर हुईं। इस पर जयवर्धन ने आपत्ति उठाते हुए कहा कि मेरा प्रश्न बदला गया है। विभागीय मंत्री ने कहा कि प्रश्न नहीं बदला है। विधानसभा सचिवालय से परिवर्तित हुआ है और इसमें तिथि एक जनवरी 2024 तय कर दी। जितनी भी इस संबंध में एफआईआर हुईं, उन्हें पुलिस स्टेशन कोतवाली, जिला मुरैना में इससे संबंधित कर दिया है और संयुक्त होकर विवेचना जारी है।

9,06, 661 निवेशकों के आवेदन आए हैं और लगभग साढ़े सात लाख के आवेदनों का निराकरण भी हो गया है। 6,689 करोड़ निवेशकों के थे, जिसमें से सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से 355 करोड़ रुपये छोटे निवेशकों में वितरित किए जा चुके हैं। चूंकि, उच्च न्यायालय में रिट पिटीशन के आधार पर पोर्टल बनाया गया है और उसके अनुसार ही रिफंड की प्रक्रिया चल रही है। अनेक संपत्तियां अटैच की गई हैं।

सहारा की संपत्तियां नेताओं द्वारा खरीदे जाने का आरोप

जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि सहारा की संपत्ति नेताओं द्वारा खरीदी जा रही हैं। इस पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह विषय न्यायालय में विचाराधीन है। उनकी जितनी भी संपत्तियां हैं, वह ऑनलाइन हैं और इसलिए एकदम सीधा यह कह देना कि किसी नेता के पास है, ऐसा नहीं है।

कोई संपत्ति नीलाम भी हो रही है तो वह भी उच्चतम न्यायालय के अधीन हो रही है। धार जिले के मनावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हिरालाल अलावा ने इस विषय पर सवाल किया, जिस पर बताया गया कि ईओडब्ल्यू ने 20 जनवरी 2025 को आशुतोष मनु दीक्षित की शिकायत पर सहारा जमीन घोटाले में 25 जुलाई 2025 को सीमातों राय, जेबी राय और ओपी श्रीवास्तव के विरुद्ध प्रकरण दर्ज है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
भोपाल, भोपाल के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद बुधवार दोपहर को पुलिस पर पत्थर बरसाने, वाहन फोड़ने के मामले में आधा दर्जन लोगों को…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल एम्स में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा है। पहले भी इस प्रकरण को लेकर संस्थान की कार्यसंस्कृति और शिकायत निवारण तंत्र…
 05 March 2026
भोपाल, राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भोपाल में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक जिले में 200 किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV)…
 05 March 2026
भोपाल, भोपाल में गुरुवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एसीपी, आरआई सहित…
 05 March 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़े मामले में बरामद 100 करोड़ रुपए के सोना और नकदी को सरकारी खजाने में जमा…
 05 March 2026
भोपाल। थाना रातीबड़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में चोरी और नकबजनी करने वाले एक शातिर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…
 05 March 2026
भोपाल। प्रदेश में स्थित स्मारक और संग्रहालयों के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पहले के मुकाबले 30 फीसदी आवेदन ज्यादा आ रहे…
 05 March 2026
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खाड़ी देशों में निवासरत मध्यप्रदेश के नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल…