6,6,6,6,4 हार्दिक पंड्या ने धोनी के बॉलर को एक ओवर में मारे 4 छक्के, 30 गेंद में ठोके दिए 69 रन

Updated on 28-11-2024 02:45 PM
इंदौर: ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या बुधवार रात अपने प्रचंड फॉर्म में नजर आए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले उन्होंने 30 गेंदों में 69 रन की तूफानी पारी खेली। हार्दिक की विस्फोटक बल्लेबाजी के बूते ही बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। हार्दिक ने हाई-स्कोरिंग मुकाबले से होल्कर स्टेडियम को रोशन कर दिया, जिसमें 31 वर्षीय खिलाड़ी ने 4 चौके और 7 जबरदस्त छक्के लगाए।
CSK के बॉलर को एक ओवर में कूटे 29 रन
पावर हिटिंग का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने तमिलनाडु के गेंदबाजों को जमकर धोया। खास तौर पर गुरजपनीत सिंह को हार्दिक ने 17वें ओवर में लगातार चार छक्के और एक चौके की मदद से 29 रन बनाए। 26 साल के गुरजपनीत सिंह को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा है।
आखिरी गेंद पर दिलाई जीत
222 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए छठे नंबर पर हार्दिक के शानदार प्रयास से बड़ौदा आखिरी गेंद पर मैच जीतने में कामयाब हो पाया। आखिरी ओवर में जब बड़ौदा को 11 रन की जरूरत थी, तब हार्दिक दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए, लेकिन राज लिंबानी और शेठ ने आखिरी गेंद पर बड़ौदा को फिनिश लाइन के पार ले जाने के लिए अपना हौसला बनाए रखा।
IPL और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटे
हार्दिक लंबे समय के बाद SMAT में नजर आ रहे हैं और इस बार वह बड़े भाई क्रुणाल पंड्या की कप्तानी में खेल रहे हैं। हार्दिक टूर्नामेंट में अब तक टॉप फॉर्म में हैं। तमिलनाडु के खिलाफ मैच से पहले दो मुकाबलों में भी उनका बल्ला चला था। गुजरात के खिलाफ नाबाद 74 रन बनाए थे और फिर उत्तराखंड के खिलाफ नाबाद 41 रन की पारी खेली थी। इस मैच में हार्दिक ने तीन ओवर भी फेंके, जिसमें 44 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…