अंतरराज्यीय पत्थर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, कई जिलों में की थी चोरी...

Updated on 15-04-2024 06:26 PM

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने घूम-घूमकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय 'पत्थर गिरोह' का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपी और दो चोरी का माल खरीदने वालों को पकड़ा है। सभी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके चोरी के आभूषण सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। आरोपियों ने अपने बयान में रायगढ़ जिले के कृष्णा विहार कोलानी (थाना कोतरारोड़), ग्राम बेलारी, मुरालीपाली में जगह (थाना भूपदेवपुर), सांगीतराई (थाना जूटमिल) में चोरी के अलावा राज्य के अन्य कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किये है।

गिरोह का मास्टर मांइड आलम सिंह बामनिया और सूर्या उर्फ सुअर मोहनिया हैं, दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। ‘पत्थर गिरोह' के सदस्य घूम-घूम कर पहले घरों की रैकी और फिर घटना को अंजाम देते हैं। इस गैंग में शामिल 16 व्यक्तियों ने चोरी के लिये अलग-अलग 4 गैंग बनाकर रखे हुये थे।

दरअसल, फरवरी 2024 को थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ के कृष्णाविहार कालोनी स्थित अंकित अग्रवाल के मकान में 6-7 फरवरी की रात अज्ञात आरोपियों द्वारा दरवाजा का डोर लॉक तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये थे। इस संबंध में थाना कोतरारोड़ में अज्ञात आरोपी पर अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 457, 380 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया था। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा आरोपियों को पकड़ने साइबर सेल और थाना कोतरारोड़ की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

डीएसपी अभिनव की टीम द्वारा ‘‘पत्थर गिरोह” के मास्टर माइंड आलम सिंह बामनिया को 7 अप्रैल को जूटमिल इलाके में रैकी करते समय हिरासत में लिया था। जिससे पूछताछ में उसने कोतरारोड़ व जिले के अन्य क्षेत्रों में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ चोरी करना बताया। 4 दिन पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ कर गिरोह के सदस्यों की जानकारी ली गई। आरोपी से प्राप्त जानकारी अन्य जिलों से साझा किया गया।

तीन जिलों की संयुक्त टीम

आईजी बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देशन पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिये के जिला रायगढ़, बलौदा बाजार, दुर्ग की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम को अलिराजपुर, धार, झाबुआ (मध्यप्रदेश) के लिये रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा अलिराजपुर के विभिन्न इलाकों में आरोपियों की सघन पतासाजी कर गिरोह की 2 महिला-पेमली बाई, गम बाई और 2 पुरूष- चाम सिंह बामनिया, जालम मोहनिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ कर इनसे चोरी की सामाग्री खरीदी करने वाले अलिराजपुर के 2 व्यक्ति-रोहित सोनी, दिलीप सोनी सहित 6 आरोपियों का गिरफ्तार किया गया। साथ ही स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर रायगढ़ लाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पर इनके एक अन्य साथी सूर्या उर्फ सुअर को पुलिस ने कोतरारोड के किरोड़ीमल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग के सदस्यों ने 15 दिसंबर को ग्राम बेलारी (भूपदेवपुर) में तथा ग्राम मुरालीपाली में 17-18 फरवरी की रात दो घरों में चोरी किये हैं तथा 19 फरवरी को जूटमिल के सांगीतराई के मकान में चोरी किये थे । अब तक गिरफ्तार 08 आरोपियों के मेमोरेंडम पर थाना कोतरारोड़ के अप.क्र. 57/24, थाना भूपदेवपुर का अप.क्र .183/23, 22/24 एवं 23/24 तथा थाना जूटमिल के अप.क्र. 86/24 का खुलासा हुआ है। कुल 1.445 किलोग्राम चांदी के आभूषण, खर्च के बाद बचे नकदी रकम कुल 19,670 रूपये, 02 मोबाइल, औजार- 02 स्क्रू पाना, 02 प्लास, 04 पेचकस, 01 हेक्सा ब्लेड, रॉड, कटर, टार्च, कपडे का मास्क जप्त किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी
आलम सिंह बामनिया पिता ढूढीया बामनिया उम्र 48 साल निवासी ग्राम छडावद नरवाली थाना टांडा जिला धार मध्यप्रदेश (रिमांड बाद आरोपी जेल दाखिल)
सूर्या उर्फ सुअर मोहनिया पिता बुधु मोहनिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश
जालम मोहनिया पिता बुधु मोहनिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश
चामसिंह बामनिया पिता ढूढीया बामनिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम छडावद नरवाली थाना टांडा जिला धार मध्यप्रदेश
पेमली बाई पति लाला मुएल उम्र 32 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश
गम बाई पति सेकू मुएल उम्र 43 साल ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश

चोरी की सम्पत्ति खरीदी करने वाले आरोपी
दिलीप सोनी पिता जमक सोनी उम्र 53 साल निवासी बोरी रोड़ पुलिस चौकी पारा थाना सिटी कोतवाली झाबुआ, मध्यप्रदेश
रोहित सोनी पिता दिलीप सोनी उम्र 28 साल निवासी बोरी रोड़ पुलिस चौकी पारा थाना सिटी कोतवाली झाबुआ, मध्यप्रदेश

जब्त माल
कुल 1.445 किलोग्राम चांदी के आभूषण कीमत करीब 1,10,000 रूपये। खर्च के बाद बचे नकदी रकम कुल 19,670 रूपये, 06 मोबाइल (18,000 रूपये), औजार-02 स्क्रू पाना, 02 प्लास, 04 पेचकस, 01 हेक्सा ब्लेड, रॉड, कटर, टार्च, कपडे का मास्क । जुमला कीमती करीब - 1,48,000 रूपये ।

गिरोह के वारदात का तरीका
ये अपने थैले में पाना, पेचकस, पत्थर रखे होंते हैं। दिन के समय घूम-घूम कर सुने घरों की रैकी और रात में सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम देते थे । आरोपी स्थानीय ज्वेलर्स दिलीप सोनी और उसके बेटे रोहित सोनी के पास चोरी का माल बेचते थे । ज्वेलर्स उन जेवरातों को पिघला कर उनसे नये आभूषण क्रय कर दुकान पर बेचता था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…