6 भारतीय जो जीत चुके हैं आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, इस बार जुड़ेगा बुमराह का नाम?

Updated on 08-01-2025 01:53 PM
आईसीसी ने 2004 में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अवॉर्ड की शुरुआत की थी। हर साल अलग-अलग कैटेगरी में खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिए जाते हैं। पूरा साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी क्रिकेटर ऑफफ द ईयर चुना जाता है। अवॉर्ड महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी में दिए जाते हैं। इस बार भारतीय खिलाड़ियों में सिर्फ जसप्रीत बुमराह क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामित हैं। इस मौके पर हम आपको आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

राहुल द्रविड़- 2004

राहुल द्रविड़ आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड पाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। 2004 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता था। तब इंटरनशनल क्रिकेट में उन्होंने 39 मैचों में 4 शतक और 12 फिफ्टी की मदद से 2201 रन बनाए थे।

झूलन गोस्वामी- 2007

झूलन गोस्वामी आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाली भारत की पहली महिला हैं। 2007 में उन्होंने यह अवॉर्ड जीता था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की लिसा स्टैंलेकर और इंग्लैंड की क्लेयर टेलर को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता था।

सचिन तेंदुलकर- 2010

महान सचिन तेंदुलकर के करियर की शुरुआत में आईसीसी अवॉर्ड नहीं मिलते थे। 2010 में उन्होंने 37 साल की उम्र में यह अवॉर्ड जीता था। उसी साल सचिन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले पुरुष बल्लेबाज बने थे। उस साल सचिन ने 25 पारियों में 84 की औसत से 1766 रन बनाए थे। इसमें 8 शतक शामिल थे।

रविचंद्रन अश्विन- 2016

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 2016 में आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने थे। अश्विन यह अवॉर्ड जीतने वाले भारत के पहले पुरुष गेंदबाज बने। उस साल टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी अश्विन के खाते में आया था।

विराट कोहली- 2017 और 2018

विराट कोहली दो बार आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले एकमात्र भारतीय है। 2017 के साथ ही उन्होंने 2018 में यह अवॉर्ड जीता। 2018 में तो विराट ने वनडे और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।

स्मृति मंधाना- 2018 और 2021

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी दो बार आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर रह चुकी हैं। 2018 के बाद उन्होंने 2021 में भी अवॉर्ड को जीता। एलिस पेरी और नैट सीवर ब्रंट के साथ वह सबसे ज्यादा दो बार अवॉर्ड जीतने वाली महिला क्रिकेटर भी हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…