नकली शराब बनाकर असली के दाम में बेचते थे, 5 युवक गिरफ्तार

Updated on 22-03-2024 06:10 PM
मुंगेली। जिले के पथरिया में शासकीय देशी शराब की नकल बनाकर देशी प्लेन मदिरा बनाकर बेचने वाले अंतर्राजीय गिरोह को पथरिया पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में शराब बनाने का सामान भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, ग्राम घुठेली तालाब के पास शराब भट्टी में काम करने वाला एक युवक नारायण राजपूत अपने दोस्तों के साथ मिलकर शासकीय दुकान में मिलने वाली देशी प्लेन मदिरा की नकल बनाकर अवैध बिक्री करता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण राजपूत, पिता कमलेश घुठेलीनिवासी, थाना पथरिया, जाकिर खान (48),  पिता कादिर खान निवासी हमीरपुर उत्तर प्रदेश, सुरेन्द्र कुमार सिंह (24), पिता रतन वर्ष निवासी हमीरपुर उत्तर प्रदेश, महेन्द्र वर्मा (20), पिता उमेश वर्मा साकिन पनवारी उत्तर प्रदेश, राजेन्द्र खण्डकार (19), पिता लल्लू खण्डकार निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश शामिल हैं।

आरोपियों के पास से केमेकिल युक्त (स्प्रीट) सफेद रंग का प्लास्टिक खाली डब्बा, देशी मदिरा का होलोग्राम, देशी मदिरा का होलोग्राम, मदिरा 180 एमएल क्षमता वाली 50 शीशी का ढक्कन, 50 180 एमएल क्षमता वाली खाली शीशी, 7 पेटी देशी प्लेन मदिरा, 180 एमएल क्षमता वाली जुमला 208 बल्क लीटर देशी प्लेन मदिरा, एल्कोहलिक मीटर, एक सीलबंद करने वाला मशीन और एक वाहन जब्त किया गया है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…