एक गेंद पर चाहिए थे 5 रन, मुंबई इंडियंस ने छक्के से दिल्ली कैपिटल्स पर हासिल की रोमांचक जीत

Updated on 24-02-2024 01:00 PM
बैंगलोर: मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का पहला मुकाबला जीत लिया है। बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया। इंग्लैंड की खिलाड़ी एलिस कैप्सी की 75 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। एलिस ने 53 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के जमाये। मुंबई को मैच की आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। संजीवन सजना ने छक्का मारकर मुंबई को जीत दिला दी।


खराब शुरुआत के बाद तूफानी बैटिंग

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा सिर्फ एक रन बनाकर शुरू में ही अनुभवी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल का शिकार हो गईं। इसके बाद एलिस क्रीज पर उतरीं। उन्होंने कप्तान मेग लैनिंग के साथ मिलकर 64 रन की साझेदारी बनाई। एलिस ने इंग्लैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज नैट साइवर ब्रंट पर लगातार दो चौके जमाये। इसके बाद लैनिंग ने लेग स्पिनर एस कीर्तना पर लांग ऑन ने मैच का पहला छक्का जड़ा। लेकिन ब्रंट ने जल्द ही लैनिंग की पारी समाप्त कर दी। 25 गेंद पर उनके बल्ले से 32 रन निकले।

एलिस ने फिर उपकप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 7.3 ओवर में 73 रन की रोमांचक साझेदारी निभायी। एलिस ने लेग स्पिनर और साथी अमेलिया केर की गेंदों को निशाना बनाया। पर वह इसी गेंदबाज की गेंद पर पगबाधा आउट होकर पवेलियन लौट गयीं। हालांकि तब तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। 24 गेंद पर 42 रन बनाने वाली जेमिमा भी अच्छी लय में दिख रही थीं लेकिन ब्रंट की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठीं। ब्रंट और केर दोनों को दो दो विकेट मिले।

हरमनप्रीत और यस्तिका की फिफ्टी

मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में हेली मैथ्यूज खाता खोले बिना आउट हो गईं। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए यस्तिका भाटिया और नैट सिवर ब्रंट में अर्धशतकीय साझेदारी हुई। पावरप्ले में मुंबई ने 50 रन बना लिए थे। ब्रंट 19 रनों की पारी खेलकर अरुंधति रेड्डी की गेंद पर बोल्ड हो गईं। इसके बाद यस्तिका को कप्तान हरमनप्रीत कौन का साथ मिला। यस्तिका ने अपना अर्धशतक पूरा किया और मुंबई के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया।

14वें ओवर में जब यस्तिका आउट हुईं तो टीम का स्कोर 106 रन था। हरमनप्रीत कौर ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। अमेलिया केर ने भी उनका साथ दिया। 18 गेंद पर जब 24 रन बनाकर केर आउट हुईं तो मुंबई को 12 गेंद पर 22 रन चाहिए थे। इस बीच हरमनप्रीत कौर ने 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। आखिरी ओवर में मुंबई को 12 रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर चौका मारने के बाद एलिस कैप्सी की गेंद पर हरमनप्रीत कौर आउट हो गईं। उन्होंने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 34 गेंद पर 55 रन बनाए। फिर आखिरी गेंद पर सजना ने मुंबई के रोमांचक जीत दिला दी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न…
 22 April 2026
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतीय पारी खेली। 68 गेंदों में 10 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 135 रन रन…
 22 April 2026
मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर…
 22 April 2026
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल 2026 गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। रबाडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा…
 20 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 30वां मुकाबला आज यानी 20 अप्रैल को खेला जाना है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
 20 April 2026
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की राहें लगातार कठिन होती जा रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करने वाले 18 साल के…
 20 April 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट…
 20 April 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब टी20 क्रिकेट के लिए 30-35 खिलाड़ियों का एक विशाल पूल तैयार कर रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण इस साल के अंत में होने…