5 कारण क्यों डिफेडिंग चैंपियन केकेआर की हालत खराब, ऑक्शन के पहले से गलती कर रहे

Updated on 22-04-2025 01:27 PM
डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स का आईपीएल 2025 में लचर प्रदर्शन जारी है। टीम को 8 मैचों में सिर्फ जीत जीत मिली है। नतीजा ये है कि पॉइंट्स टेबल में वह सातवें स्थान पर चल रही है। टीम की बैटिंग इस सीजन पूरी तरह फेल रही है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी ईडेन गार्डन्स के मैदान पर उसके बल्लेबाज 199 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ तो 112 रन चेज नहीं हो पाया था। केकेआर के लचर प्रदर्शन का हम आपको कारण बताते हैं।

वेंकटेश अय्यर पर जरूरत से ज्यादा खर्च

वेंकटेश अय्यर का आईपीएल में अभी तक कोई ऐसा प्रदर्शन नहीं रहा है कि उनपर 23 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए। वेंकटेश अच्छ बल्लेबाज हैं लेकिन उनके लिए 23 करोड़ 75 लाख काफी ज्यादा है। वह गेंदबाजी में प्रभावी नहीं हैं और न ही कैप्टन मेटेरियल हैं। ऐसे में इतना पैसा दिने समझ से परे है।

बॉलर भी पूरी लय में नहीं

पिछले सीजन केकेआर के सभी बॉलर फॉर्म में थे। वरुण चक्रवर्ती के नाम सबसे ज्यादा 21 विकेट थे। हर्षित राणा और आंद्रे रसेल ने 19-19 विकेट लिए थे। सुनील नरेन और मिचेल स्टार्क को 17-17 विकेट मिले थे। वैभव अरोड़ा के नाम 11 विकेट थे। इस सीजन कोई भी गेंदबाज अभी तक प्रभावी नहीं रहा है। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में केकेआर का सिर्फ एक नाम है वो भी 10वें नंबर पर।

कप्तान को रिटेन नहीं कर पाए

कोलकाता नाइटराइडर्स ने पिछला सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीता था। नीलामी से पहले अय्यर को रिलीज कर दिया गया। रिटेंशन पर बात नहीं बन पाई। यहां केकेआर को समजधारी दिखानी चाहिए थी क्योंकि अंत में अब उसे ही नुकसान झेलना पड़ रहा है।

सबसे बड़े इक्के को जाने दिया

केकेआर को चैंपियन बनाने में फिल साल्ट का अहम रोल था। वह ओपनिंग करते हुए मैच का रुख बदल देते थे। 12 मैच में साल्ट ने 40 की औसत और 182 की स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए। फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया और अब इसका नुकसान समझ आ रहा है।

रमनदीप सिंह का क्या यूज?

रमनदीप सिंह ने आईपीएल 2024 में केकेआर के लिए कुछ अच्छी पारियां खेली थी। लेकिन दबाव की परिस्थिति में उनका टेस्ट नहीं हुआथा। आईपीएल 2025 में दबाव आने पर वह नहीं चल रहे। 8 मैचों में उन्होंने 30 रन बनाए हैं। वह गेंदबाजी नहीं कर रहे और इसी वजह से उनका यूज ही समझ नहीं आ रहा।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…