ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में शतक ठोकने वाले 5 खिलाड़ी, एक गेंदबाज का भी नाम

Updated on 05-12-2025 12:46 PM
पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत है। अभी तक खेले 14 पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 13 जीत मिली है। मिचेल स्टार्क अपने पिंक बॉल से विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर देते हैं। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे नाईट टेस्ट में बड़ी पारी खेलना आसान नहीं है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 5 ही खिलाड़ी के नाम पिंक बॉल टेस्ट में शतक है। हम आपको उनके नाम बताते हैं।

फाफ डु प्लेसिस- 118 रन

साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 2016 में एडिलेड में खेले गए टेस्ट की पहली पारी में फाफ ने नाबाद 118 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका की टीम 259 रन ही बना पाई थी।

स्टीफन कुक- 104 रन

साउथ अफ्रीका के स्टीफन कुक ने उस टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाया था। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे कुक ने 104 रन बनाए थे। दो शतकों के बाद भी ऑस्ट्रेलिया ने मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

असद शफीक- 137 रन

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच गाबा में 2016 में डे-नाईट टेस्ट हुआ था। पाकिस्तान को आखिरी पारी में 490 रनों का लक्ष्य मिला था। असद शफीक ने 137 रन बनाए और पाकिस्तान को 450 रनों तक पहुंचा दिया था।

यासिर शाह- 113 रन

पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के सामने पिंक बॉल टेस्ट में शतक ठोका था। 2019 में एडिलेड के मैदान पर यासिर ने 213 गेंदों पर 113 रन बनाए थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच को पारी से जीत लिया था।

जो रूट- 138 रन

जो रूट पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गाबा टेस्ट में वह 138 रन बनाकर नाबाद रहे। 206 गेंदों की पारी में रूट ने 15 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। यह ऑस्ट्रेलिया में उनका पहला टेस्ट शतक भी है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…