रायपुर। रायपुर और दुर्ग से आधा दर्जन से ज्यादा मोबाईल फोन चोरी करने वाले साहेबगंज (झारखण्ड) गिरोह के 4 आरोपी और एक नाबालिग सहित 5 अंतर्राज्यीय सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आये हैं। आरोपियों ने रायपुर और दुर्ग के अलग-अलग स्थानों से 7 नग मोबाईल फोन चुराए थे। सभी सदस्य मूलतः झारखण्ड के निवासी हैं। मामला गंज थाना का है।
दरअसल 19 मार्च को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका चौक स्थित शराब भठ्ठी के पास दो व्यक्ति अपने पास मोबाईल फोन रखे है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शिवा महतो एवं जतन कुमार महतो निवासी झारखण्ड बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास मोबाईल फोन रखा होना पाया गया, दोनो से मोबाईल फोन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर गोल-मोल जवाब देकर गुमराह करने लगे। टीम द्वारा दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा मोबाईल फोन को चोरी का होना बताने के साथ-साथ अपने अन्य साथी बिरझू सिंह, राहुल कुमार महतो तथा 01 अन्य जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर रायपुर एवं दुर्ग के भीड़ -भाड़ वाले अलग-अलग स्थानों से कुल 07 नग मोबाईल फोन चोरी करना बताया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सभी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 07 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर थाना गंज में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों/अपचारी बालक के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार शिवा महतो पिता बोरना महतो उम्र 29 साल निवासी ग्राम तिनपहाड़ बाबूपुर थाना राजमहल जिला साहेबगंज झारखण्ड। जतन कुमार महतो पिता तिलक महतो उम्र 19 साल निवासी ग्राम तिनपहाड़ बाबूपुर थाना राजमहल जिला साहेबगंज झारखण्ड।
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…