सीमंधर स्वामी जैन मंदिर का 5 दिवसीय ध्वजा महोत्सव 29 से

Updated on 29-04-2024 05:55 PM
रायपुर। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी का 7 वां ध्वजा महोत्सव 29 अप्रैल से 3 मई तक महेन्द्र सागर मसा के सुशिष्य उपाध्याय मनीष सागर आदि मुनि भगवन्तों की निश्रा में मनाया जावेगा। इसमें 3 दिनों तक जीव दया के प्रकल्प होंगे।

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि मूक पक्षियों के लिए आधुनिक दाना फ़ीडर व पानी फ़ीडर व प्लास्टिक सकोरे का वितरण सोमवार से किया जावेगा। जिसे घर की छत पर या बाल्कनी में आसानी से रखा व टांगा जा सकता है और स्वच्छता के साथ पक्षियों के दाना पानी दिया जा सकता है। ट्रस्टी नीलेश गोलछा व टीकम जैन ने आगे बताया कि ध्वजा महोत्सव के अवसर पर पक्षियों के लिए नवीनतम दाना फ़ीडर का वितरण किया जावेगा। प्रथम चरण में 100 नग दाना फ़ीडर गुजरात से मँगाए गए हैं। ये आकर्षक व सुविधाजनक हैं , जिसका स्वच्छता के साथ उपयोग किया जा सकता है तथा इसमें रखे दाने खराब भी नही होंगे । इसके साथ में पानी रखने के लिए वॉटर फ़ीडर व प्लास्टिक के सकोरे वितरित किए जावेंगे । जिन्हें छत, बाल्कनी में या गार्डन में रखा जा सकता है।

ट्रस्टी राजेश सिंघी व जय सांखला ने बताया कि 30 अप्रैल को सार्वजनिक पशु आहार गौशाला में घुमन्तु पशुओं के लिए हरी सब्जियां व चारा वितरण पखवाड़े का आरम्भ किया जावेगा। सैकड़ों घुमन्तु पशुओं के लिए प्रतिदिन चारे की व्यवस्था की गई है। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी की ध्वजा निमित्ते 2 मई को 18 अभिषेक पूजन रखा गया है व रात्रि 8 बजे से विमल महिला मण्डल  व विमल विंग्स की प्रस्तुति दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व झूमो नाचो ग़ावो। ध्वजा महोत्सव मनाओ का आयोजन होगा । जिसमें जैन प्रश्नोत्तरी होगी व आकर्षक पुरस्कार दिये जावेंगे । 3 मई को प्रातः 8 बजे से सत्तर भेदी पूजा के साथ ध्वजारोहण विधान होगा । सीमंधर स्वामी जन्मकल्याणक के अवसर पर 14 स्वप्नों व पालना के पूजन हेतु बोलियों का कार्यक्रम होगा। दोंनो दिनों के महापूजन के विधिकारक विमल गोलछा होंगे । रात्रि 8 बजे से प्रसिद्ध भजन सम्राट नवीन चोपड़ा एण्ड ग्रुप की प्रभु भक्ति का कार्यक्रम होगा, साथ ही खरतरगच्छ महिला परिषद व सीमंधर महिला मण्डल द्वारा गुरु इक्तिसा संगीतोत्सव कार्यक्रम होगा।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…