40 हजार हिंदू मारे गए... 'द बंगाल फाइल्‍स' विवाद पर मिथुन चक्रवर्ती की दो टूक- कोई सच का सामना नहीं करना चाहता

Updated on 21-08-2025 01:25 PM
'द बंगाल फाइल्‍स' रिलीज से पहले विवादों में हैं। फिल्‍म पर पश्‍च‍िम बंगाल की छव‍ि खराब करने के आरोप लग रहे हैं। बीते दिनों कोलकाता में फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च इवेंट में खूब बवाल हुआ। होटल में तार काटे गए। मेकर्स के ख‍िलाफ एक FIR भी दर्ज हुई। फिल्‍म के डायरेक्‍टर विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने 'नवभारत टाइम्‍स' से बातचीत में खुलकर कहा कि वो 'एजेंडा' वाली फिल्‍में ही बनाते हैं। अब एक्‍टर मिथुन चक्रवर्ती ने भी इस पूरे विवाद पर चुप्‍पी तोड़ी है। 'दादा साहब फाल्‍के अवॉर्ड' से सम्‍मानित 75 साल के मिथुन दा ने कहा कि उनकी यह फिल्‍म सच्‍चाई दिखाती है और यही कारण है कि यह अपने-आप राजनीति प्रेरित हो गई है।

न्‍यूज एजेंसी 'IANS' से बातचीत के दौरान जब मिथुन चक्रवर्ती से फिल्म को लेकर हो रहे विरोध और विवाद के बार में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, 'जैसे ही आप हकीकत दिखाते हैं, वह अपने आप राजनीति से प्रेरित हो जाती है। यह आश्चर्यजनक है कि कोई भी सच्‍चाई का सामना नहीं करना चाहता।'

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- क्‍यों हुआ, कैसे हुआ, कोई नहीं जानना चाहता

यह फिल्‍म साल 1946 में हुए दंगों पर आधारित है, जिसे इतिहास में काले पन्‍नों में 'डायरेक्‍ट एक्‍शन डे' और '1946 ग्रेट कलकत्ता किलिंग्‍स' भी कहा जाता है। कोलकाता में पैदा हुए मिथुन चक्रवर्ती ने आगे कहा, 'क्या आप जानते हैं कि नोआखली में क्या हुआ था? यह मेरे जन्म से पहले हुआ था। बस इतना ही पता है कि 'बहुत सारे लोग मारे गए', बस। ग्रेट कलकत्ता हत्याकांड के बारे में भी यही कहा गया था। कोई नहीं जानना चाहता कि यह कैसे और क्यों हुआ, लेकिन विवेक अग्निहोत्री कह रहे हैं, कृपया सच को जानें।'

म‍िथुन दा बोले- नोआखली में 40 हजार हिंदू मारे गए

विवेक अग्‍न‍िहोत्री के साथ 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' में काम कर चुके मिथुन दा ने आगे कहा, 'नोआखली में नरसंहार हुआ था, जिसमें लगभग 40,000 हिंदू मारे गए थे। कलकत्ता नरसंहार में भी यही हुआ था और लोग इसका विरोध करेंगे। यही सच्चाई है और जैसे ही कोई सच्चाई की बात करता है, वह राजनीति से प्रेरित हो जाती है। हम इसमें क्या कर सकते हैं?'

गोपाल मुखर्जी के पोते ने दर्ज करवाई FIR

इस बीच, बीते सोमवार को डायरेक्‍टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। आरोप है कि फिल्‍म में स्वतंत्रता सेनानी गोपाल मुखर्जी को गलत तरीके से दिखाया गया है। यह केस गोपाल मुखर्जी के पोते ने दर्ज किया है। संताना मुखर्जी ने एफआईआर में यह भी आरोप लगाया है कि निर्माताओं ने परिवार की पूर्व अनुमति के बिना फिल्म में उनके दादा को चित्रित किया है।

संताना मखुजी बोले- फिल्‍म में दादा को 'कसाई' बताया गया

संताना मुखर्जी ने कहा है, 'हमें फिल्म में अपने दादा जी को 'कसाई' बताए जाने पर कड़ी आपत्ति है। स्वतंत्रता सेनानियों के समूह 'अनुशीलन समिति' का हिस्सा होने के अलावा, मेरे दादा की बकरे के मांस की दो दुकानें भी थीं। वह एक पहलवान थे। उन्होंने 1946 में कोलकाता में मुस्लिम लीग द्वारा फैलाई गई सांप्रदायिक हिंसा से लोगों की रक्षा के लिए हथियार उठाए थे।'

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…