बोर्ड-पेपर देने जा रहे 4 स्टूडेंट्स की हादसे में मौत:शाहजहांपुर में टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार कार, 6 छात्र घायल

Updated on 27-02-2024 12:48 PM

शाहजहांपुर में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 4 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। यह सभी हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए कार से जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार का टायर फट गया। इससे तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। इसमें 4 स्टूडेंट्स की मौके पर मौत हो गई। जबकि 6 घायल हैं। मृतकों में 2 छात्राए हैं।

मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों कार से निकालकर सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे के वक्त कार में 10 छात्र सवार थे। घटना थाना कांट के जरावन गांव के पास की है।

किराए पर बुक की थी कार
सभी छात्र बरेंडा, हरिपुर और नगला जाजू गांव के रहने वाले थे। इनका सेंटर जैतीपुर में था। छात्रों ने परीक्षा सेंटर जाने के लिए कार किराए पर बुक की थी। रविवार सुबह उसी कार से सभी छात्र पेपर देने के लिए निकले थे। गांव से कुछ दूरी पर ही अचानक तेज धमाके के साथ कार का टायर फट गया।

कार पलटते हुए सड़क किनारे खेत में घुस गई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। सभी छात्रों को आनन-फानन में मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान मोहिनी, प्रतिष्ठा मिश्रा, अनुरूप और अनुराग के रूप में हुई है।

मोहिनी 7 भाई-बहनों में 6वें नंबर की थी। प्रतिष्ठा 4 भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। अनुरूप 5 भाइयों में चौथे नंबर का था। अनुराग 4 भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। घायल ज्योति, अवनीश, विपिन, मोहन गुप्ता, रविकांत और ध्रुव का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

शराब पीकर गाड़ी चला रहा था ड्राइवर
हादसे की सूचना मिलने पर डीएम उमेश प्रताप सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों छात्रों का हाल पूछा। डीएम ने डॉक्टरों को छात्रों के इलाज का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया, '' घायलों का ठीक तरह से इलाज चल रहा है। चार लोगों की मौत हुई है। उनके लिए प्रशासन की तरफ से जो संभव हो गया, वो मदद की जाएगी।

जांच में पता चला है कि ड्राइवर मुलायम ड्रिंक किए हुए था। उसे हल्की चोट आई है। फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।''


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…