चंडी माई धाम गौरमाटी में 331 ज्योति कलश प्रज्वलित

Updated on 10-04-2024 05:08 PM
कवर्धा । सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम गौरमाटी में प्राचीन काल से तीन तालाबों के मध्य विराजमान मां चंडी देवी के मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  सिल्हाटी-थान खमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम गौरमाटी की दक्षिण दिशा में अद्वितीय प्राकृतिक स्थल पर स्वयं प्रकट मां चंडी देवी का मंदिर दूर-दूर के श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर का शांत तथा शीतल वातावरण दर्शनार्थियों को सहज ही आकर्षित करता है। मंदिर में 31 घृत तथा 300 तेल सहित कुल 331 ज्योति कलश दूर-दूर के श्रद्धालुओं के द्वारा प्रज्वलित कराए गए हैं। नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस से ही मां चंडी देवी के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…