गुजरात के पोरबंदर में 3300 KG ड्रग्स बरामद : इसकी कीमत 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा

Updated on 28-02-2024 12:26 PM

गुजरात ATS, नेवी और सेंट्रल एजेंसी के संयुक्त ऑपरेशन के तहत मंगलवार को अरब सागर में भारतीय सीमा से 3300 किलो ड्रग्स जब्त की गई है। इसकी कीमत 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है। टीम ने ड्रग्स पैडलिंग करने वाले 5 विदेश पैडलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। पैडलर्स के ईरानी या पाकिस्तानी नागरिक होने की आशंका जताई जा रही है।

गिर सोमनाथ पुलिस ने कुछ दिनों पहले वेरावल शहर के घाट पर बहकर आई 350 करोड़ रुपए की नशीली दवाएं जब्त की थीं। उसके बाद से ही दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), गुजरात ATS और अन्य केंद्रीय एजेंसियां पैडलर्स को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चला रही थीं। इस ऑपरेशन के तहत समुद्री सीमा से मादक पदार्थों की अब तक की यह सबसे बड़ी बरामदगी है।

विदेशी पैडलर्स ईरानी नाव पर सवार थे, देर रात पोरबंदर लाया गया
3300 किलो ड्रग्स की पैडलिंग कर 5 विदेशी पैडलर्स ईरानी नांव में सवार थे। उन्होंने मंगलवार देर रात को पोरबंदर समुद्र तट पर लाया गया। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों के बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की संभावना है।

5 दिन पहले ही पकड़ी गई थी 350 करोड़ की हेरोइन, 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था
पांच दिन पहले वेरावल बंदरगाह से 350 करोड़ की हेरोइन मछली पकड़ने वाली नाव में पकड़ी गई थी। इसके साथ ही 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। फिलहाल ATS, गिर सोमनाथ SOG, LCB, FSL और मरीन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वेरावल पोर्ट से दो किलोमीटर दूर पकड़ी गई ड्रग्स
वेरावल बंदरगाह घाट नाव मालिक जीतू कुहाड़ा ने बताया कि एक नाव पर पहले से ही निगरानी की जा रही थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे एक अज्ञात वाहन से दो लोग घाट पर पहुंचे और नाव से कुछ पदार्थ अपने वाहन में रखने लगे। टीम के पीछा करने पर वेरावल पोर्ट से दो किलोमीटर दूर उन्हें पकड़ लिया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…